For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: मोहम्मद शमी को याद आया IPL का डबल सुपर ओवर मैच, बताया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये फायदेमंद

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने टीम के साथ सिडनी पहुंचे हैं, जहां पर वो लाल और सफेद गेंद से तैयारी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में हुए क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मैच को याद किया और बताया कि कैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिये उस मैच का अनुभव फायदेमंद साबित होने वाला है। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 13वें सीजन में क्रिकेट इतिहास का पहला मैच देखने को मिला था जिसमे डबल सुपरओवर देखने को मिला था।

आईपीएल में यह मैच किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ था जिसमें जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब को सिर्फ 5 रन ही बनाने दिये थे और मोहम्मद शमी ने जवाब में मुंबई इंडियंस की दमदार बल्लेबाजी को 5 रन पर ही रोक दिया। शमी की शानदार गेंदबाजी के चलते मैच डबल सुपरओवर में पहुंचा और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अंत में जीत लिया।

और पढ़ें: साक्षी धोनी का खुलासा, बताया किसके चलते एमएस धोनी खो सकते हैं अपनी कूलनेस

मोहम्मद शमी ने शनिवार को बीसीसीआई टीवी के साथ बात करते हुए अपने इस मैच को याद किया और कहा कि आईपीएल में इस सीजन उनके प्रदर्शन ने आत्म-विश्वास को बढ़ाने का काम किया है और उन्हें ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है जहां पर उनके ऊपर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दबाव नहीं है।

उन्होंने कहा,' दुनिया के दो विस्फोटक बल्लेबाजों के सामने 5 रन को बचा पाने में सफल होना अपने आप में ही काफी सुकूनदायक है। जब आपके सामने छोटे लक्ष्य का बचाव करना है तो आपके पास गलती करने के बेहद कम मौके होते हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी ने हमारे लिये सोचा था कि हम इतने शानदार बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ यह कर सकते हैं। मैं आशान्वित रहा और अपनी स्किल्स पर भरोसा करते हुए यॉर्कर्स फेंकी। जब आप यॉर्कर डालते हैं तो कई बार होता है कि वो लो फुलटॉस बन जाये सामने वाली टीम बड़ा शॉट खेल जाये। मेरे लिये अच्छा रहा कि मैं अपने प्लान को एक्जिक्यूट करने में कामयाब रहा।'

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ विकेट चटकाने को तैयार हैं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, बताया क्या है प्लान

शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी तैयारियों को लेकर बताया कि आईपीएल में उनके प्रदर्शन ने दबाव को हटाने का काम किया है और फिलहाल वो काफी सहज महसूस कर रहे हैं और बिना किसी दबाव के आने वाली सीरीज की तैयारी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा,' लॉकडाउन के दौरान मैंने अपनी फिटनेस और गेदंबाजी पर खास ध्यान दिया था। मुझे उम्मीद थी कि आईपीएल का आयोजन होगा जिसके लिये मुझे खुद को तैयार रखने की जरूरत है।'

आपको बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन में मोहम्मद शमी ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिये 20 विकेट हासिल करने का काम किया।

Story first published: Saturday, November 21, 2020, 19:11 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+