IND vs BAN: पहले डे नाइट टेस्ट मैच से पहले BCCI ने मंगवाई 72 पिंक बॉल, जानें क्यों

नई दिल्ली। भारत को 22 नवम्बर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेलना है और इस मैच में एसजी पिंक बॉल का उपयोग होना है। इसे देखते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कप्तानी से कहा है कि वह अगले 10 दिनों में पर्याप्त संख्या में पिंक बॉल तैयार कर ले। इसको लेकर बीसीसीआई ने एसजी से अगले सप्ताह 72 गुलाबी गेंदें मंगवाई है जो 22 नवंबर से ईडन गार्डंस पर होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में इस्तेमाल की जाएंगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने इसकी पुष्टि की है कि मंगलवार से होने वाले इस मैच में एसजी गुलाबी गेंदें इस्तेमाल की जाएंगी। दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले टेस्ट के लिए फिट गेंदें देना बड़ी चुनौती है।

मंगलवार को ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ कोलकाता में पहले दिन-रात के टेस्ट मैच को हरी झंडी दी और इसी दिन बोर्ड अधिकारियों ने एसजी कम्पनी के अधिकारियों से बात कर उन्हें अतिशीघ्र पर्याप्त संख्या में पिंक बॉल तैयार करने को कहा, जिससे कि दोनों टीमों को अभ्यास करने में कोई दिक्कत ना हो।

और पढ़ें: IND vs BAN: पहले डे नाइट टेस्ट मैच से पहले पूर्व BCCI क्यूरेटर ने बताया कैसी हो पिच

एसजी गुलाबी गेंद का अभी प्रतिस्पर्धी मैच में इस्तेमाल नहीं किया गया है। दलीप ट्रॉफी कूकाबूरा गुलाबी गेंद से लगातार तीन सत्र खेली गई। इसके बाद बीसीसीआई ने पिछले साल लाल गेंद का रूख किया।

कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर पारस आनंद ने कहा, 'बीसीसीआई ने छह दर्जन गुलाबी गेंद मंगवाई है जो हम अगले सप्ताह तक दे देंगे।'

उन्होंने बताया, 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आपने देखा कि हमारी लाल एसजी गेंद में काफी सुधार आया है और हमने उतना ही रिसर्च गुलाबी गेंद पर भी किया है।'

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि गेंद में सुधार आया है, लेकिन कहा कि इसे कम से कम 60 ओवर तक चलना चाहिए। लाल गेंद की तुलना में गुलाबी गेंद पर काफी धूल बैठती है और यह जल्दी मैली हो जाती है जिससे इसे देख पाना मुश्किल हो सकता है।

और पढ़ें: ICC T20 World Cup: 16 साल बाद विश्व कप में पहुंची यह टीम, नीदरलैंड ने तीसरी बार किया क्वालिफाई

उल्लेखनीय है कि गांगुली ने हमेशा से पिंक बॉल क्रिकेट की वकालत की है। वह 2016-17 में जब तकनीकी समिति के सदस्य थे, तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी पिंक बॉल के उपयोग की सिफारिश की थी। गांगुली ने उसी समय दिन-रात के मैच की वकालत की थी।

गांगुली का मत है कि दिन-रात के टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट को अधिक से अधिक दर्शक मिल सकेंगे। अभी दक्षिण अफ्रीका के साथ रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद भारतीय कप्तान कोहली ने दर्शकों की कम संख्या को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। कोहली ने इसके बाद भारत में पांच टेस्ट सेंटर बनाए जाने की बात कही थी।

और पढ़ें: 10 दिनों में हुई वो 6 घटनाएं जिन्होंने बदलकर रख दिया शाकिब अल हसन का करियर

बांग्लादेशी टीम बुधवार को भारत पहुंच रही है। वह भारत के साथ तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

Story first published: Wednesday, October 30, 2019, 19:24 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+