For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: रोहित शर्मा ने बताया कैसे पास करेंगे ईडन गार्डन्स का पिंक बॉल 'टेस्ट'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात का अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और मोहम्मद शमी को ही घरेलू क्रिकेट में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। दोनों खिलाड़ी 2016 में ईडन गार्डन्स में सीएबी के सुपर लीग फाइनल में दिन-रात क्रिकेट खेल चुके है। लेकिन अब टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव हासिल है और उनका यह अनुभव आगामी दिन-रात टेस्ट मैच में मदद करेगा।

रोहित ने कहा, 'दिन-रात टेस्ट मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं दूसरों के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से एक मैच खेल चुका हूं और मुझे इसका अच्छा अनुभव हासिल हुआ था। अब मौका फिर से आया है तो मैं अच्छा करने की कोशिश करूंगा और हम मैच जीतेंगे।'

और पढ़ें: IND vs BAN: भारत के लिए कप्तानी कर के खुश हैं रोहित शर्मा, दिल्ली के मौसम पर कही बड़ी बात

उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा बेहतर करने का प्रयास करता हूं और मैं रूकने के बारे में नहीं सोचता। मेरा काम प्रदर्शन करते रहना है और मैं इसे ऐसे ही देखता हूं। भले ही यह बांग्लादेश के खिलाफ हो या फिर उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ और फिर जब हम न्यूजीलैंड जायेंगे तब।'

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित को टीम की कमान सौंपी गई है। रोहित ने कहा कि टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है।

रोहित ने साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर भी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने इन सब चीजों के बारे में कुछ भी नहीं सुना है। आप ही इन सब चीजों के बारे में बता रहे हैं।'

और पढ़ें: इन 6 खिलाड़ियों ने क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार पलटा मैच का पासा, जीता मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड

वहीं जब पत्रकारों ने बांग्लादेशी ऑल रांउडर शाकिब अल हसन के निलंबन के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने पत्रकार को बीच में ही रोक दिया और कहा कि मैं आईसीसी नहीं हूं।

Story first published: Thursday, October 31, 2019, 19:54 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+