For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: सौरव गांगुली ने बताया डे-नाइट टेस्ट के लिए कितनी देर में राजी हुए विराट कोहली

नई दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने शनिवार को खुलासा किया कि बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में खेलने के लिये भारतीय कप्तान विराट कोहली ने केवल तीन सेकंड में अपनी सहमति जता दी थी। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने उन खबरों का खंडन करते हुए कहा जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने पिछले साल एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया था। गांगुली ने कहा कि टीम के कप्तान विराट कोहली को गुलाबी गेंद से खेलने के लिए मनाने में उन्हें सिर्फ तीन सेकेंड लगे।

गांगुली ने अध्यक्ष बनने के अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को कोहली से बात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने पहली चीज जो कही थी वो गुलाबी गेंद से खेलने को लेकर कही थी। इससे पहले गांगुली जब तकनीकी समिति के सदस्य थे तब तीन साल पहले घरेलू स्तर पर भी गुलाबी गेंद से मैच खेले गए थे। गांगुली ने मुंबई में 24 अक्टूबर को चयनसमिति की बैठक से पहले हुई कोहली से मुलाकात के बारे में पूरी बात बताई।

और पढ़ें: Deodhar Trophy: फिरकी के फेर में इंडिया बी की टीम हुई ढेर, मयंक-जलज ने इंडिया ए को दिलाई जीत

गांगुली ने कोलकाता में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर साइमन टॉफेल की किताब 'फाइनडिग द गैप' के लांच के मौके पर कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह उस समय (दिन-रात का टेस्ट मैच) क्यों नहीं खेले थे। मैं विराट से 24 तारीख को मिला, हमारी मुलाकात एक घंटे चली और मेरा पहला सवाल था कि हमें दिन-रात का टेस्ट मैच खेलना चाहिए। इस पर जो जवाब तीन सेकेंड में मिला.. वो था हां, खेलते हैं।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने इससे पहले पिछले साल एडिलेड ओवल में गुलाबी गेंद से खेलने का ऑस्ट्रेलिया का आग्रह नामंजूर कर दिया था। इसके अलावा वेस्ट इंडीज के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलने का सुझाव भी कभी सफल नहीं हो पाया था।

और पढ़ें: IND vs BAN, Preview: बांग्लादेश के खिलाफ पंत-राहुल पर होंगी नजरें, जीत से करना चाहेगी आगाज

गांगुली ने कहा, 'विराट कोहली भी इस बात को मानते है कि टेस्ट मैचों में खाली स्टेडियम आगे बढ़ने का सही तरीका नहीं है। मैं जानता हूं कि टी20 में हर स्टैंड खचाखच भरा होता है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उचित प्रबंधन से दर्शकों की वापसी हो सकती है। यह भारत के लिये शुरुआत है। मेरा मानना है कि इससे टेस्ट क्रिकेट के अच्छे दिन फिर से लौट आएंगे।'

पूर्व कप्तान ने कहा, 'इसलिए मुझे नहीं पता कि अतीत में क्या हुआ। क्या कारण था और इस फैसले में कौन शामिल था। लेकिन विराट दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार थे। शायद उन्हें लगा कि टेस्ट मैच में खाली स्टैंड अच्छे नहीं लगते।'

और पढ़ें: 1st T20, IND vs BAN: तो क्या बांग्लादेश से डर गए रोहित शर्मा, मैच से पहले जानें क्या बोले

आपको बता दें कि भारत पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच ईडन गार्डंस में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगा। पहला डे-नाइट टेस्ट मैच चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था।

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 23:14 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+