For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20: 24 घंटे भी नहीं टिका भारतीय टीम का यह रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने की बराबरी

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच राजकोट में हुए दूसरे मैच में टीम इंडिया ने रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह भारत की 41वीं जीत थी जिसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए टी20 में चेज करते हुए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। भारत के इस रिकॉर्ड को अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी करते हुए इस रिकॉर्ड पर फिर से अपना नाम लिखवा लिया और बराबरी कर ली।

और पढ़ें: 2nd T20: राजकोट में वो 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ने से चूक गए रोहित शर्मा, जानें कितना करीब थे

शुक्रवार को पर्थ के मैदान पर खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान की टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 106 रन ही बना सकी जिसे कंगारू टीम ने महज 10.5 ओवर में हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की यह 70वीं पारी थी जिसमें उसने 41वीं जीत हासिल कर भारत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जबकि भारत ने अब तक 61 बार चेज किया है जिसमें से उसे भी 41 बार जीत हासिल की है।

और पढ़ें: 2nd T20: राजकोट में रोहित ने तोड़ा छक्कों से कई रिकॉर्ड, लेकिन इस खिलाड़ी ने छोड़ा पीछे

वहीं इस लिस्ट में तीसरा नंबर पाकिस्तान का है जिसने 67 बार टी20 में रनों का पीछा किया जिसमें से उसे 36 बार जीत हासिल हुई है। भारत की इस जीत के हीरो इस सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा रहे जिन्होंने 85 रनों की पारी खेली। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच के नाबाद 52 और डेविड वॉर्नर के नाबाद 48 रनों के दम पर पाकिस्तान बुरी तरह से हराया।

Story first published: Friday, November 8, 2019, 22:57 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+