IND vs BAN: जानें कौन है भारत के लिए डेब्यू करने वाले शिवम दुबे, 82वें खिलाड़ी बनें
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान महमुदुल्लाह ने रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी कर रहे हैं। विराट कोहली को टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है, वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे। मेजबान टीम की ओर शिवम दुबे अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे। ऑलराउंडर शिवम दुबे ने रविवार को यहां भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच से अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दुबे को भारतीय टीम की कैप प्रदान की। दुबे इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 82वें क्रिकेटर बन गए हैं।
और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे खराब पिचें जिन पर नहीं होना चाहिये मैच, इनमे से आप कितनी जानते हैं
26 साल के दुबे ने घरेलू क्रिकेट में अब तक 16 प्रथम श्रेणी के मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1012 रन बनाए हैं और 40 विकेट हासिल किए हैं। शिवम ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 16 मैच खेलकर 48.19 की औसत से 1012 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक भी पूरे किये। इस दौरान शिवम के नाम 40 विकेट भी दर्ज हैं।
वहीं लिस्ट ए करियर की बात करें तो शिवम ने 35 मैच खेलकर 43.85 की औसत से 614 रन बनाये हैं जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनके नाम 34 विकेट भी हैं। शिवम की गेंदबाजी अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नहीं है जो हार्दिक की बराबरी कर सके लेकिन यह बाएं हाथ का खिलाड़ी उनकी तरह मध्यक्रम में पारी को संभालते हुए बड़े छक्के जड़ सकता है।
और पढ़ें: IND vs BAN: चहल टीवी पर दिखे श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे, बताया कौन लगाता है सबसे लंबे छक्के
दूसरी ओर, बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नइम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकट में पर्दापण करेंगे। मेहमान टीम में अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल-हसन नहीं हैं। मैच-फिक्सिंग मामले में उन पर आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
