India vs England 1st ODI Pitch Report Toss Prediction Weather Forecast Statics history and Records: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज में टेस्ट और टी20 के बाद अब वनडे सीरीज की बारी है जिसका आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब 3 मैचों की वनडे सीरीज पर होंगी जिसके सभी मैच पुणे के मैदान पर खेले जायेंगे। सीरीज में भाग लेने के लिये भारतीय टीम रविवार को ही पुणे पहुंच गई थी और सोमवार को टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास भी किया।
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम होगा, क्योंकि इसके बाद भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर कोई बड़ी वनडे सीरीज नहीं खेलनी है।
और पढ़ें: IND vs ENG: कोहली-बटलर विवाद पर इयोन मोर्गन ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले
वनडे सीरीज के तहत होने वाले पहले मैच को लेकर मौसम की बात करें तो पुणे में मंगलवार का दिन काफी गर्म रहने वाला है और बारिश के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। दिन का तापमान 25 प्रतिशत नमी के साथ 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है जबकि दोपहर में बादलों के रहने की संभावना है।
वहीं पर पिच की बात करें तो यहां पर एक बार फिर बल्लेबाजों का बोलबाला नजर आयेगा। पहली पारी में सीमर्स को मदद मिलेगी तो वहीं दूसरी पारी में स्पिनर्स का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। हालांकि पूरे मैच के दौरान गेंद बल्ले पर आसानी से आयेगी और रनों की बरसात देखने को मिल सकती है।
और पढ़ें: अगर IPL 2021 में खिलाड़ियों को हुआ कोरोना तो जानें फिर क्या होगा, BCCI ने जारी की एसओपी
पुणे के मैदान पर अब तक खेले गये मैचों के आंकड़ों की बात की जाये तो यहां पर पहले बल्लेबाजी और रनों का पीछा करते हुए टीम ने 50-50 प्रतिशत जीत हासिल की है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि टॉस से मैच के नतीजे पर कुछ खास प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।
गौरतलब है कि इस मैच में सभी की निगाहें भारतीय कप्तान विराट कोहली पर होंगी जिनके बल्ले से 2019 के बाद से अब तक कोई शतक नहीं आया है। उन्होंने अपना आखिरी शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में लगाया था, ऐसे में वो अपने शतकों के सूखे को समाप्त कर सकते हैं।
आपको बता दें कि अगर भारतीय कप्तान विराट कोहली यह करने में कामयाब रहते हैं तो वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे तो वहीं पर रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड को तोड़ कर आगे निकल जायेंगे। पुणे के इस मैदान पर वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो वो भी भारत के ही नाम है जिसने 15 जनवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ ही 356 रन बनाने का काम किया था।