For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: कोहली-बटलर विवाद पर इयोन मोर्गन ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले

India vs England Eoin Morgan responds to virat Kohli jos Buttler spat in 5th T20I says Conflicts are not uncommon: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में मैदान पर रनों की बरसात तो देखने को मिली ही थी, साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी। भारत की ओर से बनाये गये 224 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिये जोस बटलर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 12वें ओवर तक अपनी टीम को पूरी तरह से मैच में बनाये रखा था। हालांकि 13वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें आउट कर इंग्लैंड के जीत के मौके को भी कम कर दिया।

और पढ़ें: अगर IPL 2021 में खिलाड़ियों को हुआ कोरोना तो जानें फिर क्या होगा, BCCI ने जारी की एसओपी

वहीं जब जोस बटलर का विकेट गिरा तो मैदान पर विराट कोहली और बटलर के बीच तीखी बहस देखने को मिली जिसे रोकने के लिये मैदान पर अंपायर्स को बीच बचाव करने के लिये उतरना पड़ा। सोमवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब इस मुद्दे को लेकर इंग्लिश कप्तान से बात की गई तो उन्होंने इस मामले को लेकर अपनी राय दी है।

और पढ़ें: IND vs ENG: मोर्गन ने भारत के साथ ODI सीरीज पर दिया बड़ा बयान, बताया- T20 WC के लिहाज से क्यों है जरूरी

बटलर कोहली विवाद पर जानें क्या बोले मोर्गन

बटलर कोहली विवाद पर जानें क्या बोले मोर्गन

इयोन मोर्गन ने कहा कि मुझे इस मामले की ठीक से जानकारी नहीं है कि आखिर में इन दोनों के बीच क्या हुआ, हालांकि मैदान पर खिलाड़ियों के बीच बहस होना एक आम बात है।

उन्होंने कहा, 'उस वक्त मैदान पर असल में क्या हुआ था मुझे नहीं पता, जाहिर तौर पर विराट कोहली जब भी मैदान पर खेलते हैं तो काफी जोश में रहते हैं जो कि गेम में उनका कैरेक्टर भी है। वह गेम के इमोशन के साथ चलते हैं। कई बार करीबी मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच मतभेद हो जाता है, इसमें कुछ भी नया नहीं है। मेरे हिसाब से यह घटना उसी का एक उदाहरण मात्र है।'

बेन स्टोक्स से भी कोहली की हुई थी बहस

बेन स्टोक्स से भी कोहली की हुई थी बहस

उल्लेखनीय है कि यह सीरीज में पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और इंग्लिश खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। टेस्ट सीरीज के दौरान भी भारतीय कप्तान और इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी, जिसके बाद अंपायर्स को दोनों खिलाड़ियों को समझाना पड़ा था। मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने बताया था कि बेन स्टोक्स ने उन्हें गाली दी थी जिसकी वजह से उन्होंने विराट को संभालने को कहा था और कोहली ने अपने खिलाड़ी को बैक करते हुए मामला अपने हाथों में ले लिया था।

इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बोला कोहली का बल्ला

इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बोला कोहली का बल्ला

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली जो कि पिछले कुछ समय से रनों के लिये भूखे नजर आ रहे थे उन्होंने इस टी20 सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया। 2 पारियों में सिर्फ एक रन बनाने के बावजूद विराट कोहली ने रही सही कसर बाकी के 3 मैचों में पूरी की और 3 नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर 147 की स्ट्राइक रेट से 231 रन बनाये। इस दौरान कोहली ने किसी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया तो साथ ही इस प्रारूप में 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गये।

Story first published: Monday, March 22, 2021, 22:53 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+