For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: पुणे में तय है किंग कोहली का शतक, जानें क्या कहते हैं रिकॉर्ड और आंकड़े

India vs England 1st ODI Virat Kohli century confirmed at Pune See Records and Statistics of Indian Skipper: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी द्विपक्षीय सीरीज का आखिरी पड़ाव वनडे सीरीज पर पहुंच चुका है जिसकी शुरुआत मंगलवार से पुणे के मैदान पर खेला जाना है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली पर सभी की नजरें अब वनडे सीरीज पर होंगी जहां पर फैन्स उनके बल्ले से शतक आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शतक निकले लगभग 20 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में अगर कप्तान कोहली शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो न सिर्फ वो लंबे समय से चले आ रहे सूखे को मिटाने का काम करेंगे, बल्कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे।

उल्लेखनीय है कि टी20 सीरीज में विराट कोहली ने जिस तरीके से रन बनाये हैं और पुणे के मैदान पर जैसा उनका रिकॉर्ड रहा है उसको देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस मैदान पर उनका शतक आना बिल्कुल तय है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ की बात करें तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा 319 रन बनाये हैं और 4 पारियों में अब तक 2 शतक और एक अर्धशतक लगा कर 80 की औसत से रन बनाने का काम किया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: कोहली-बटलर विवाद पर इयोन मोर्गन ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तान विराट कोहली ने 3 नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए 231 रन बनाने का किया है जिसको देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर वो पुणे में खेले जाने वाले वनडे मैच में भी इसी तरह की बल्लेबाजी करेंगे तो जल्द ही अपने शतकों के सूखे को मिटाते हुए नजर आयेंगे।

वहीं गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 8 विकेट हासिल किये हैं, तो वहीं पर भुवनेश्वर कुमार ने इस पिच पर 4 विकेट हासिल किये हैं। पिच रिपोर्ट की मानें तो जैसे-जैसे खेल बढ़ेगा वैसे-वैसे पिच पर स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिलेगा।

और पढ़ें: अगर IPL 2021 में खिलाड़ियों को हुआ कोरोना तो जानें फिर क्या होगा, BCCI ने जारी की एसओपी

गौरतलब है कि इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी बार साल 2017 में भिड़ंत हुई थी जिसमें विराट सेना ने इंग्लैंड की टीम को 3 विकेट से हराने का काम किया था। भारतीय टीम ने यहां पर खेले गये 4 मैचों में 2 बार जीत हासिल की है जबकि इस मैदान पर पहले ब्लेलबाजी और फील्डिंग करने वाली टीम के खाते में 2-2 जीत है।

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 1:50 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+