For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: चेन्नई में इशांत शर्मा ने रचा इतिहास, विकेटों का तिहरा शतक लगा खास क्लब में हुए शामिल

India vs England 1st Test Ishant Sharma crated history completed 300 test wickets joins elite list of Harbhajan singh Zaheer khan: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट सीरीज के इस ओपनिंग मैच में इंग्लैंड की टीम ने 578 रनों का स्कोर खड़ा कर भारतीय टीम को 337 रन पर समेट दिया और 241 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 32 ओवर्स के खेल के बाद इंग्लैंड की टीम के 6 विकेट झटक लिये हैं और इंग्लैंड की टीम 135 रन बना चुकी है। इस दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट हासिल करने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज और ओवरऑल छठे भारतीय गेंदबाज बन गये हैं।

इशांत शर्मा ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के बल्लेबाज डेनियल लॉरेंस का विकेट हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। इशांत शर्मा ने यह उपलब्धि अपने 98वें टेस्ट मैच में हासिल की। उल्लेखनीय है कि भारत के लिये 300 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की बात करें तो इसमें कपिल देव (434) और जहीर खान (311) का ही नाम शामिल है।

और पढ़ें: IND vs ENG: 3 कारण जिसके चलते चेन्नई में बरकार है इंग्लैंड का दबदबा, भारतीय टीम से हुई यह गलतियां

वहीं भारत के लिये सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इसमें अनिल कुंबले का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट हासिल किये, वहीं पर कपिल देव दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह 417 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं, तो वहीं पर रविचंद्रन अश्विन 382 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। जहीर खान 311 विकेट के साथ पांचवे पायदान पर काबिज हैं तो वहीं पर इशांत शर्मा 300 विकेट के साथ छठे नंबर पर पहुंच गये हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पर पुजारा का बड़ा बयान, कहा- शॉट सेलेक्शन पर ध्यान देने की जरूरत

इशांत शर्मा की ओर से टेस्ट क्रिकेट में यह खास मुकाम हासिल करने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बधाई देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि भारत के लिये 300 विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बनने पर इशांत शर्मा को बधाइयां।

Story first published: Monday, February 8, 2021, 15:07 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+