For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: नॉटिंघम टेस्ट में बारिश ने इंग्लैंड को हार से बचाया, रूट बने मैन ऑफ द मैच

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला गया जहां पर मैच का 5वां दिन बारिश के चलते पूरी तरह से धुल गया जिसके चलते इंग्लैंड की टीम पहले मैच में हार से बच गई और मैच ड्रॉ हो गया। इसके साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का भी आगाज हो गया है और भारत-इंग्लैंड की टीम के बीच पहले मैच के बाद दोनों के पास 6-6 अंक हो गये हैं। वहीं पर इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट को पहली पारी में अर्धशतक और दूसरी पारी में शतक लगाने के चलते के मैन ऑफ द मैच का सम्मान मिला।

नॉटिंघम के मैदान पर खेले गये इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और कप्तान जो रूट के 64 रनों की पारी के दम पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया तो वहीं पर भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया। इस मैच में भारत के लिये सलामी बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल (84) और रोहित शर्मा ने पारी का आगाज करते हुए 97 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने किया खुलासा, बताया- किस खिलाड़ी के चलते घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलते हैं टेस्ट मैच

हालांकि इंग्लैंड की टीम के लिये जेम्स एंडरसन ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर वापसी कराई तो वहीं ऑली रॉबिन्सन ने भी रोहित शर्मा का विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेला। भारत के लिये रविंद्र जडेजा (56) ने अर्धशतक लगाकर टीम को बढ़त दिलाई तो वहीं पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने निचले क्रम पर रन बनाकर भारत को 95 रनों की बढ़त दिलाई।

ऐसे में इंग्लैंड की टीम के लिये दूसरी पारी में एक अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी थी, जो कि उसे कप्तान जो रूट की पारी की बदौलत मिली। इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 303 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें से 109 रन जो रूट के शतक की बदौलत आये तो वहीं पर टीम के बाकी खिलाड़ियों ने छोटी-छोटी पारियां खेलकर भारत के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा।

और पढ़ें: Tokyo 2020: 1500 मीटर रेस के आखिरी लैप में गिरी धावक, और फिर जीत लिया गोल्ड मेडल

भारत के लिये जसप्रीत बुमराह ने सबसे शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट हासिल किये तो वहीं पर शार्दुल ठाकुर-मोहम्मद सिराज ने भी 2-2 विकेट हासिल किये। इसके बाद जब भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने तेजी से रन बनाते हुए एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिये हैं। इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिये आखिरी दिन 152 रन की दरकार थी और हाथ में 9 विकेट थे। हालांकि भारतीय टीम को रन चेज करने का मौका ही नहीं मिला। 5वें दिन लगातार बारिश होती रही और एक भी ओवर का खेल नहीं हो सका, जिसके चलते यह मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया।

Story first published: Sunday, August 8, 2021, 21:38 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+