IND vs NZ: प्लेइंग 11 में नहीं थे शामिल फिर भी विकेटकीपिंग करते नजर आये केएस भरत, जानें क्यों

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर के मैदान पर खेला जा रहा है जिसका तीसरा दिन समाप्त हो जाने के बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर से मैच में वापसी करते हुए 63 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ग्रीन पार्क के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 345 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में कीवी टीम ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 151 रनों की साझेदारी की लेकिन गेंदबाजों ने वापसी कराते हुए 296 रनों पर पूरी टीम को समेट दिया और 49 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली। कानपुर टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से कीवी टीम के नाम रहा जिसके बाद तीसरे दिन भारत के लिये वापसी करना बहुत जरूरी था।

हालांकि भारतीय टीम को तीसरे दिन की शुरुआत से पहले ही बड़ा झटका लग गया। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह विकेटकीपिंग करने केएस भरत मैदान पर नजर आये। इसे देखने के बाद फैन्स के मन में यह सवाल उठने लगा कि प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होने के बावजूद क्यों केएस भरत विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: कानपुर टेस्ट में अश्विन ने रचा इतिहास, तोड़ा वसीम अकरम का बड़ा रिकॉर्ड

फैन्स के इस सवाल का जवाब बीसीसीआई ने कुछ देर बाद ही दे दिया और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बोर्ड ने लिखा कि साहा इस गर्दन में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह मैदान पर नहीं उतर रहे हैं बल्कि उनकी जगह केएस भरत विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आयेंगे। ऐसे में ऋद्धिमान साहा का चोटिल होना टीम के लिये बड़ा झटका साबित हो सकता है खासतौर से भारतीय टीम की बल्लेबाजी के लिये क्योंकि अजिंक्य रहाणे की टीम को एक खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में खेलना पड़ेगा।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिये विकेटकीपिंग करते हुए केएस भरत ने शानदार काम किया और रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बेहद लो कैच पकड़कर विल यंग को वापस भेजा। यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर की तरफ जा रही थी जिस पर विल यंग डिफेंड करने गये। गेंद काफी नीचे रहते हुए बल्ले का किनारा लेकर निकली। भरत ने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए कैच को पकड़ा और अजिंक्य रहाणे को रिव्यू लेने के लिये दबाव डाला। ऑनफील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया था लेकिन डीआरएस लेने के बाद बल्ले और गेंद का संपर्क नजर आया और विल यंग आउट करार दिये गये।

और पढ़ें: IND vs NZ: टेस्ट क्रिकेट के सबसे लकी क्रिकेटर बनें टॉम लैथम, नाम किये कई रिकॉर्ड फिर भी शतक से चूके

आपको बता दें कि फिलहाल इस बात पर कोई अपडेट नहीं है कि ऋद्धिमान साहा मैच के चौथे दिन बल्लेबाजी के लिये उपलब्ध रहेंगे या नहीं। फिलहाल भारतीय टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 14 रन बना लिये हैं और बढ़त को 63 रन कर लिया है। पिच धीरे-धीरे बल्लेबाजी के लिये मुश्किल होती जा रही है, ऐसे में भारतीय टीम 250-300 रन के बीच का स्कोर खड़ा कर कीवी टीम को जल्द से जल्द आउट करना चाहेगा।

Story first published: Saturday, November 27, 2021, 21:25 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+