For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: मोटेरा में कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे, तोड़ा छक्कों का यह खास रिकॉर्ड

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England 2nd T20I Virat Kohli Breaks MS Dhoni Unique record of Sixes at Motera cricket Stadium: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला गया जहां पर न सिर्फ भारतीय टीम ने जीत के साथ वापसी की बल्कि फॉर्म से जूझ रहे कप्तान विराट कोहली ने भी दमदार वापसी करते हुए नाबाद 73 रनों की पारी खेली और 7 विकेट से टीम को जीत दिलाकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन (56) और विराट कोहली (73) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर मैच को 18वें ओवर में ही जीत लिया।

पहले मैच में खाता नहीं खोल पाने वाले विराट कोहली ने इस मैच में संभलकर शुरुआत की और 49 गेंदों में 5 चौके 3 छक्कों की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे। चेजमास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये लेकिन छक्के लगाने के एक खास मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: विराट-किशन की पारी से 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

भारत को टी20 क्रिकेट का पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी मैच फिनिशिंग स्किल्स के लिये काफी मशहूर रहे हैं और खासतौर से छक्का लगाकर टीम को जिस तरह से वो जीत दिलाते थे उसे उनका सिग्नेचर मूव कहा जा सकता है। 2011 विश्व कप के दौरान भी धोनी ने छक्का लगाकर ही भारत को 24 साल बाद विश्व विजेता बनाया था।

विराट कोहली ने भी रविवार को खेले गये इस मैच में छक्का लगाकर ही मैच को समाप्त किया और भारतीय टीम को जीत दिलाने का काम किया। इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में भारत को छक्का मारकर जीत दिलाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में धोनी को पछाड़ते हुए सबसे ऊपर पहुंच गये हैं। धोनी ने अपने टी20 करियर के दौरान यह कारनामा 3 बार किया था जबकि विराट कोहली अब 4 बार यह कारनामा कर चुके हैं और टॉप पर काबिज हो गये हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: इशान किशन ने मोटेरा में किया ड्रीम डेब्यू, 28 गेंदों में ठोंकी विस्फोटक 50

इस लिस्ट में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है जो कि तीसरे नंबर पर काबिज हैं। हार्दिक पांड्या ने भारत के लिये 2 बार छक्का लगाकर मैच जिताने का कारनामा किया है। आपको बता दें कि इस मैच के दौरान विराट कोहली ने कई और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये और बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।

Story first published: Monday, March 15, 2021, 15:36 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+