For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: विराट-किशन की पारी से 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/twitter
Ind vs Eng 2nd T20I Match Highlights: Virat Kohli, Ishan help India level series | वनइंडिया हिंदी

India vs England Virat Kohli Ishan Kishan led India 7 Wickets victory Against England at Motera in 2nd T20I: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने सीरीज में वापसी करते हुए दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अहमदाबाद में खेले गये दूसरे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रनों का स्कोर खड़ा किया और भारतीय टीम के सामने जीत के लिये 165 रनों का लक्ष्य रखा। रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का विकेट जीरो रन पर खो दिया।

भारतीय टीम के लिये इसके बाद सलामी बल्लेबाज इशान किशन (56) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 73 रन) ने पारी को संभालने का काम किया और दूसरे विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी की। इस दौरान अपना पहला टी20 मैच खेल रहे इशान किशन ने महज 28 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली तो वहीं पर कप्तान विराट कोहली ने टी20 करियर का 26वां अर्धशतक लगाने का काम किया और नाबाद 73 रन बनाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: इशान किशन ने मोटेरा में किया ड्रीम डेब्यू, 28 गेंदों में ठोंकी विस्फोटक 50

पहले मैच में खाता खोल पाने में नाकाम रहे विराट कोहली ने इस मैच में 49 गेंदों का सामना किया और 5 चौके 3 छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बना डाले। इस दौरान विराट कोहली ने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया और छक्के से ही टीम को जीत दिलाने का काम किया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और इशान किशन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी 13 गेंदों में 2 चौके 2 छक्के की मदद से 26 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम के बल्लेबाजों की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम ने 17.5 ओवर्स में ही जीत हासिल कर ली।

और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी, बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे

इंग्लैंड के लिये सैम करन, आदिल राशिद और क्रिस जॉर्डन ने एक-एक विकेट हासिल करने का काम किया। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवर्स में टीम की वापसी कराते हुए आखिरी के 5 ओवर्स में सिर्फ 35 रन दिये और इंग्लैंड की टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया जिसके चलते भारतीय टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 23:00 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+