Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: लॉर्डस टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, कोहली ने बताया क्यों अश्विन को नहीं दिया मौका

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्डस पर खेला जा रहा है। नॉटिंघम पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में बारिश ने आखिरी दिन खेल बिगाड़ कर मैच पूरा नहीं होने दिया और ड्रॉ हो गया। ऐसे में दोनों टीमें दूसरे टेस्ट मैच में जीत के इरादे से उतरी हैं लेकिन मैच से पहले खिलाड़ियों की चोट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चोटिल होकर सीरीज के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर हो गये हैं तो वहीं पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने डॉम बेस और ऑली पोप को घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बनने के लिये रिलीज कर दिया गया है।

और पढ़ें: मौत से जंग लड़ रहे पूर्व कीवी खिलाड़ी की मदद को आगे आये ब्रैंडन मैक्लम, इस गलती ने डुबोया था करियर

वहीं पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खेमे में शाकिब महमूद और मोइन अली की भी वापसी हुई है। लॉर्डस टेस्ट में खराब मौसम के चलते मैच में टॉस करीब 20 मिनट देरी से हुआ। इंग्लैंड में करीब 7 मैचों के बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को पहली बार टॉस में जीत की दरकार है। वहीं पर कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: माइकल होल्डिंग ने चुनी भारत-इंग्लैंड सीरीज की अपनी विजेता टीम, कहा- आसानी से मिलेगी जीत

रूट ने बताया पहले क्यों चुनी गेंदबाजी

रूट ने बताया पहले क्यों चुनी गेंदबाजी

कप्तान जो रूट ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच पर थोड़ी सी घांस है लेकिन यह परिस्थितियां ऐसी हैं जिसके चलते हमें गेंदबाजी करना ज्यादा बेहतर लग रहा है। हमने टीम में तीन बदलाव किये हैं और जैक क्राउली की जगह हासिब हमीद, स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह मार्क वुड और डैनियल लॉरेंस की जगह मोइन अली को मौका दिया है।

जो रूट का मानना है कि लॉर्डस के मैदान पर एक समय आयेगा जब स्पिनर की भी दरकार भी होगी, अली हमारे लिये शानदार खिलाड़ी रहे हैं और हमारे लिये गेंदबाजी में विकेट और रनों से भी योगदान देते हैं। एंडरसन पूरी तरह से फिट हैं और मैच में खेलते नजर आयेंगे।

अश्विन को न खिलाने पर कोहली ने दिया जवाब

अश्विन को न खिलाने पर कोहली ने दिया जवाब

वहीं पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हम भी टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना चाहते थे लेकिन इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना उतना बुरा नहीं होगा। हमने टीम में सिर्फ एक बदलाव किया है क्योंकि शार्दुल ठाकुर चोटिल होकर बाहर हुए हैं तो उनकी जगह ईशांत शर्मा को शामिल किया है।

विराट कोहली ने अश्विन के प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हमने अपने प्लेइंग 12 का ऐलान किया था तो उसमें अश्विन का नाम भी शुमार था लेकिन हम चाहते हैं कि आक्रामक मोड में रहे हैं और तेज गेंदबाज की जगह एक तेज गेंदबाज को ही मौका दें।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, हासिब हमीद, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, ऑली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

Story first published: Thursday, August 12, 2021, 15:46 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+