
लार्ड्स ने बनाया है भारत को विश्वविजेताः
क्रिकेट का मदीना कहे जाने वाले इस मैदान की अगर हम बात करें तो यह वही मैदान है, जहां भारत ने 2014 में इंग्लैंड पर 95 रनों से जीत दर्ज की थी। यह भारत की 28 साल बाद इस मैदान पर जीत रही थी। इससे पहले 1886 में 5 विकेट से भारत जीता था। विराट सेना जब इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो उनका उद्देश्य फिर से लार्ड्स में इतिहास दोहराने की होगी। वहीं इस मैदान से भारत का सबसे खूबसूरत इतिहास भी जुड़ा है। दरअसल भारत ने अपने इतिहास का पहला विश्वकप 1983 में भी लार्ड्स मैदान पर जीता था। ऐसे में विराट सेना का पूरा ध्यान इस सुनहरे इतिहास को और अधिक स्वर्णिम करने का होगा।

क्या कहते हैं इस मैदान के आंकड़ेः
अगर यहां पर हुए दोनों टीमों के बीच मैचों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इस मैदान पर भारत-इंग्लैंड का 17 बार मुकाबला हो चुका है। जिसमें इंग्लैंड ने 11 जीते, 4 ड्रा, जबकि 2 भारत ने जीते हैं। लेकिन भारतीय टीम पिछले रिकॉर्ड को भूलाकर नया इतिहास रचना चाहेगी। भारत को अगर सीरीज में रोमांच पैदा करना है तो उन्हें जीत हासिल करनी ही होगी ताकि सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ सके।

बल्लेबाजी करनी होगी बेहतरः
पहले टेस्ट मुकाबले की अगर बात करें तो भारतीय टीम की जो सबसे बड़ी कमजोरी थी वो थी भारत की बल्लेबाजी। खासतौर पर ऊपरी क्रम की बल्लेबाजी । मुकाबले में देखा गया कि कोई भी बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। कप्तान कोहली ने भले ही शानदार पारियां खेलीं लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सका। ऐसे में भारत के सामने उसकी बल्लेबाजी ही सबसे बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में अब अटकलें भी तेज हो गईं है कि चेतेश्वर पुजारा को शायद इस टेस्ट में मौका मिल सके।

स्पिनर गेंदबाज कर सकते हैं कमालः
बता दें कि इंग्लैंड में कई साल बाद पड़ रही भारी गर्मी के चलते यहां की पिचें स्पिन मददगार मानी जा रही हैं जबकि पिछले मैच में केवल ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को ही उतारा गया था जबकि अन्य सभी तेज गेंदबाज थे। यदि दूसरा स्पिनर उतारा जाता है तो लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा या कलाई के स्पिनर चाइनामैन कुलदीप यादव में से किसी एक को चुना जाएगा। पिछली सीरीज में जडेजा का प्रदर्शन संतोषजनक था तो इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवर सीरीज में कुलदीप प्रभावशाली रहे हैं। हालांकि इनमें से यदि किसी को भी चुना जाता है तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं मध्यम तेका गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे मैच से भी बाहर हैं। ऐसे में देखना होगा कि विराट सेना आखिर इस दूसरे टेस्ट मुकाबले में किस तरह का कमाल दिखा पाती है।


Click it and Unblock the Notifications
