IND vs ENG: जानें कौन हैं लॉर्डस टेस्ट में खेलने वाले हासिब हमीद, 5 साल बाद कर रहे हैं वापसी
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में 3 बदलाव किये हैं, जहां पर स्टुअर्ड ब्रॉड के चोटिल होने के चलते मार्क वुड को मजबूरी में टीम में शामिल करना पड़ा तो वहीं पर कप्तान जो रूट ने डैनियल लॉरेंस की जगह मोइन अली को मौका दिया है। हालांकि इस दौरान टीम में एक और बदलाव देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
और पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्डस टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, कोहली ने बताया क्यों अश्विन को नहीं दिया मौका
जो रूट ने जैक क्राउली की जगह टीम में हासिब हामिद को मौका दिया है। ऐसे में फैन्स इस खिलाड़ी के बारे में जानने की ज्यादा इच्छा जताते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइये आपको लंकाशयर के इस युवा खिलाड़ी के बारे में अधिक जानकारी देते हैं।
और पढ़ें: IND vs ENG: माइकल होल्डिंग ने चुनी भारत-इंग्लैंड सीरीज की अपनी विजेता टीम, कहा- आसानी से मिलेगी जीत

इंग्लैंड के लिये डेब्यू करने वाले सबसे युवा ओपनर हैं हासिब हामिद
17 जनवरी 1997 को जन्मे इंग्लैंड के इस युवा खिलाड़ी ने 2016 में भारत दौरे पर अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर का आगाज किया था और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिये सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज बने। राजकोट के मैदान पर भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए हासिब हामिद ने शानदार बल्लेबाजी की और पहली पारी में 31 रन और दूसरी पारी में 82 रनों का योगदान दिया। मैच का नतीजा ड्रॉ रहा था लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ दी थी। हासिब हामिद ने महज 19 साल 297 दिन की उम्र में डेब्यू किया और सबसे युवा ओपनर के अलावा सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवा स्थान भी हासिल किया।
इंग्लैंड के लिये इससे पहले सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज का रिकॉर्ड एलिस्टर कुक के नाम था जिन्होंने 21 साल 67 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ ही डेब्यू किया था। वहीं पर सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले इंग्लिश खिलाड़ियों की लिस्ट में हामिद ने बेन होलियोके का रिकॉर्ड तोड़ा।

भारत के खिलाफ की थी जबरदस्त शुरुआत, चोट ने किया बाहर
इस दौरे पर हासिब हामिद ने भारत के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेलकर 6 पारियों में 43.8 की औसत से 219 रन बनाये और सभी को प्रभावित किया। इस दौरान हासिब हामिद ने 23 चौके और 2 छक्कों की मदद से दो अर्धशतक पारियां खेली। हासिब ने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ मोहाली के मैदान पर खेला था जिसमें उन्होंने नाबाद 58 रनों की पारी भी खेली थी, हालांकि इस मैच में उंगली के फ्रैक्चर हो जाने के बाद वह सीरीज से बाहर हो गये और फिर 5 सालों तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर सके।

डेब्यू ईयर में ही तोड़ा था माइक एथर्टन का रिकॉर्ड
हासिब हामिद ने अपने डेब्यू ईयर में ही अपनी काबिलियत को साबित करते हुए छाप छोड़ने का काम किया था और 2016 के इस सेशन में 1000 से ज्यादा रन बनाकर पूर्व दिग्गज माइक एथर्टन का रिकॉर्ड तोड़ा। हासिब हामिद लंकाशयर के लिये एक सीजन में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और एथर्टन का रिकॉर्ड तोड़ यह कीर्तिमान अपने नाम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
