For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3rd ODI: बेयरस्टो ने बताया भारत के खिलाफ जीत हासिल करने का तरीका, जानें क्या है प्लान

India vs England 3rd ODI jonny bairstow reveals his strategy for final match against India: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लिश टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए विराट सेना के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रनों का स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड के सामने 337 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को हासिल करने में इंग्लैंड के लिये सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 124 रनों की पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई। वहीं अब सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाना है जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज को भी अपने नाम करेगी।

भारतीय टीम ने इस द्विपक्षीय श्रृंखला में पहले टेस्ट सीरीज को 3-1 से फिर टी20 सीरीज को 3-2 से जीतने का काम किया है और वनडे सीरीज को जीतकर इंग्लैंड की टीम को खाली हाथ भेजना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम सीरीज का अंत जीत के साथ सम्मानजनक स्थिति में करना चाहेगी। ऐसे में जॉनी बेयरस्टो ने तीसरे मैच के लिये टीम के प्लान के बारे में खुलासा किया है। सीरीज में बढ़ते रोमांच को लेकर बेयरस्टो का मानना है कि यह अपने आप ही हो रहा है, इसको लेकर टीम में कोई भी बातचीत नहीं हो रही है।

और पढ़ें: IND vs ENG: पुणे के मैदान पर जमकर पिटे भारतीय गेंदबाज, नाम किये कई शर्मनाक रिकॉर्ड

उन्होंने कहा,' मौजूदा समय में आप खेल के किसी भी प्रारूप को देख लें, यही पता चलेगा कि जिस टीम ने अपनी पारी के दौरान ज्यादा बाउंड्रीज लगाई हैं उसने 10 में से 9 बार मैच अपने नाम किया है। हमारे साथ पिछले 2 मैचों से यही हो रहा है। दूसरे मैच में जहां भारत ने 14 छक्के लगाये तो हमारी टीम ने 20 छक्के जड़े। छक्कों की यह संख्या आम बात नहीं है। ऐसे में हम सीरीज के आखिरी मैच में भी अपनी इस रणनीति को जारी रखेंगे। भारतीय गेंदबाजों के मन में यह डर बना रहेगा कि जरा सी गलती से गेंद बाउंड्री पार जा सकती है। यहां पर हमें मनोवैज्ञानिक रूप से फायदा मिलेगा और हम ज्यादा बाउंड्रीज लगाकर मैच में आगे निकल सकते हैं।'

गौरतलब है कि वनडे सीरीज में जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड के लिये अब तक सबसे ज्याद रन बनाने का काम किया है। बेयरस्टो ने पहले मैच में 52 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी जबकि दूसरे मैच में 112 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 छक्के और 17 चौके लगाने का काम किया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: 3 कारण जिसके चलते भारत के हाथ से निकला दूसरा वनडे मैच

बेयरस्टो के अलावा दूसरे वनडे मैच में बेन स्टोक्स ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में 4 चौके 10 छक्कों की मदद से 99 रन की पारी खेली। ऐसे में इंग्लिश टीम सीरीज के आखिरी मैच में जीत के लिये अपनी बाउंड्रीज की संख्या को बरकरार रखना चाहेगी।

Story first published: Saturday, March 27, 2021, 17:08 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+