For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोलकाता वनडे: इंग्लैंड ने भारत को 5 रनों से हराया, सीरीज पर 2-1 से कब्जा

आखिरी ओवर तक चले रोमांच के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 5 रनो से हरा दिया।

कोलकाता। भारत और इंग्लैंड के बीचसीरीज का आखिरी मैच खेला गया। आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। टीम 5 रनों से कोलकाता वनडे हार गई। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 321 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन टीम इंडिया इसे पूरा नहीं कर पाई और 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 316 रन ही बना सकी। हलांकि पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है।

इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 322 रन का टारगेट दिया है। मेहमान टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 321 रन बनाए। इस 322 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है। टीम के 4 विकेट गिर गए है। 26 ओवर बीत जाने के बाद टीम इंडिया 136 रन ही बना पाई है। जबकि कप्तान विराट कोहली, युवराज सिंह, लोकेश राहुल और रहाणे आउट हो चुके हैं।

हार्दिक पंड्या ने 3 और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। जेसन रॉय (65) और सैम बिलिंग्स (35) की सलामी जोड़ी ने बेहद सहजता के साथ खेलते हुए 98 रनों की साझेदारी की। दोनों की समझदारी भरी पारी से आज इंग्लैंड ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने 3 और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए।

रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास

इंग्लैंड को पहला झटका 17.2 ओवर में रवींद्र जडेजा की बॉल पर लगा। रवींद्र जडेजा ने वनडे मैचों में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए।ऐसा करने वाले वे भारत के पहले लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलर हैं।

विराट कोहली ने टॉस जीता

इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आज टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया। घायल शिखर धवन की जगह स्टाइलिश बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को शामिल किया गया है जबकि इंग्लैंड ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। उसने चोटिल एलेक्स हेल्स और जोए रूट के स्थान पर टीम में सैम बिलिंग्स और जॉन बेयरस्टो को शामिल किया है।

वनडे सीरीज पर पहले ही कब्जा

पुणे और कटक वनडे जीतकर टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुकी है। इस आखिरी मैच को जीतकर जहां भारत अंग्रेजों का सफाया करने चाहेगी तो वहीं इंग्लैंड टीम इस डे-नाइट मैच को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगी।

ईडन गार्डन में भारत का इतिहास

कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत ने अब तक 19 मैच खेले हैं, जिनमें से 11 में जीत मिली है, वहीं 7 हारे हैं। जबकि इंग्लैंड की टीम ने इस ग्राउंड पर 3 मैच खेले हैं, तीनों में ही उसे हार मिली है।

टीमें

  • भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।
  • इंग्लैंड टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, जॉन बेयरस्टो, जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जैक बॉल और डेविड विले।

धोनी-युवराज की आतिशी पारी देख..किस रईस ने कहा-शेरों का जमाना होता है?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+