For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: सूर्यकुमार-अय्यर के दम पर भारत की दमदार शुरुआत, इंग्लैंड को दिया 186 का लक्ष्य

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/twitter

India vs England 3rd T20I Suryakumar Yadav Shreyas Iyer lead India to Set 186 runs Target at Motera: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज में भारतीय टीम के लिये पहले बल्लेबाजी करना अब तक सही साबित नहीं हुआ था हालांकि इस मैच में अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय पारी खेलने उतरे सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर की पारियों के दम पर भारतीय टीम अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाने का काम किया और इंग्लैंड की टीम को जीत के लिये 185 रनों का लक्ष्य दिया है।

भारतीय टीम के लिये दूसरे मैच में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव को ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते मौका नहीं मिल सका था, हालांकि इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला। सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिये कि वह आज किस मूड में उतरे हैं। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के के दम पर 57 रनों की पारी खेलने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा के मैदान पर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 5वीं ही गेंद पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वहीं पर श्रेयस अय्यर ने भी आज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के लिये युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी 23 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रनों का योगदान दिया। इन खिलाड़िोयं के दम पर भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 185 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

पहले 3 मैचों में फ्लॉप रहे केएल राहुल ने आज संभलकर शुरुआत करते हुए 17 गेंदों में 2 चौके लगाकर 14 रनों की पारी खेली तो वहीं पर रोहित शर्मा ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए महज 12 गेंदों में एक चौका एक छक्का लगाकर 12 रन ही बनाये। हालांकि दोनों खिलाड़ी अतिरिक्त उछाल का शिकार फिर हुए और वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

और पढ़ें: IND vs ENG: सहवाग का खुलासा, बताया- किस वजह से विराट कोहली बने फिटनेस फ्रीक

अब इंग्लैंड की टीम को जीत के लिये निर्धारित 20 ओवर्स में 186 रनों की दरकार है। अगर इंग्लैंड की टीम इस स्कोर को हासिल कर लेती है तो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। इंग्लैंड की टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 की बढ़त से आगे चल रही है, वहीं भारतीय टीम को हर हाल में इस स्कोर को बचाना होगा वरना सीरीज गंवा बैठेगी।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 21:17 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+