For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोस बटलर को आउट कर मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, SENA देशों में ऐसा करने वाले 5वें गेंदबाज बने

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसका दूसरा दिन इंग्लैंड की टीम के पास 345 रन की बढ़त के साथ समाप्त हुआ। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच के पहले दिन सिर्फ टॉस में जीत हासिल की और उसके बाद से लगातार इंग्लैंड के मुकाबले पीछे ही रहा। भारतीय टीम दो दिन के अंदर 6 सेशन खेल चुकी है लेकिन एक भी सीजन में जीत नहीं हासिल की है, जहां 4 सेशन में इंग्लैंड की टीम हावी रही है तो वहीं पर 2 सीजन शेयर्ड पर समाप्त हुए हैं।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में बेहद खराब बल्लेबाजी की और सिर्फ 40.4 ओवर का सामना किया और सिर्फ 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोये 120 रन बना लिये थे। वहीं जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो इंग्लैंड की टीम मजबूती से आगे बढ़ती नजर आ रही थी, हालांकि मोहम्मद शमी ने रॉरी बर्न्स का विकेट लेकर पहली सफलता दिलाई। मोहम्मद शमी ने रॉरी बर्न्स का विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

और पढ़ें: हेडिंग्ले में शतक ठोंक जो रूट लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, इस लिस्ट में निकले सबसे आगे

मोहम्मद शमी भारतीय टीम के लिये सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने मैच के दौरान सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी के दौरान पहले रॉरी बर्न्स (68), जोस बटलर (7) और जॉनी बेयरस्टो (29) का विकेट हासिल किया और सेना ( साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों कि लिस्ट में शामिल हो गये हैं।

मोहम्मद शमी ने सेना देशों में 102 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है और भारत के लिये सेना देशों में यह कारनामा करने वाले 5वें भारतीय गेंदबाज बन गये हैं। उल्लेखनीय है कि सेना देशों में भारत के लिये सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान और लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम है जिन्होंने 141 विकेट हासिल किये थे जबकि ईशांत शर्मा 130 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: 'मुंबई लगायेगी IPL खिताब की हैट्रिक तो भारत जीतेगा विश्व कप', यूएई पहुंचते ही हार्दिक ने की भविष्यवाणी

इस फेहरिस्त में जहीर खान (119 विकेट) और कपिल देव (116) का नाम भी शुमार है, शमी ने 100 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया है और 5वें पायदान पर काबिज हो गये हैं। वहीं अब इस फेहरिस्त में जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल हो सकता है जो कि 19 टेस्ट मैचों में 79 विकेट हासिल कर चुके हैं। बुमराह ने इस सीरीज में अब तक 13 विकेट हासिल किये हैं और 4 पांच विकेट हॉल के साथ 100 विकेट लेने की ओर बढ़ रहे हैं।

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने अपने करियर के 29वें टेस्ट में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया और 34 की औसत से विकेटों का शतक पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 423 रन बना लिये हैं और भारत की पहली पारी के मुकाबले 345 रनों की बढ़त हासिल कर लिये हैं।

Story first published: Friday, August 27, 2021, 2:17 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+