India vs England Ajinkya Rahane can break Huge Record of MS Dhoni in Chennai First Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) अब इंग्लैंड के खिलाफ बतौर खिलाड़ी वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। 5 फरवरी से शुरू होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच चेन्नई के चेपॉक के मैदान पर खेले जाने हैं। इस मैच के दौरान जहां पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में जगह बनाने को लेकर खींच तान देखने को मिलेगी तो वहीं पर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के पास इस सीरीज के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है और इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करने का मौका है।
चेन्नई के मैदान से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के पास भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ने का मौका होगा। टेस्ट करियर में अब तक 69 मैच खेल चुके अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 42.58 की औसत से 4471 रन बनाये हैं और इस दौरान 12 शतक भी लगाने का काम किया है।
और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज को लेकर आर्चर ने किया बड़ा ऐलान, कहा- स्पिनर्स से नहीं पड़ेगा खास फर्क
वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 90 टेस्ट मैचों में शिरकत की थी और 38.09 की औसत से 4876 रन बनाये थे। धोनी (MS Dhoni) ने अपने करियर के दौरान 6 टेस्ट शतक लगाये थे। ऐसे में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) को रनों के मामले में पीछे छोड़ने के लिये महज 406 रनों की दरकार है, जो कि घरेलू परिस्थितियों और रहाणे (Ajinkya Rahane) की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मुश्किल नहीं लग रहा है।
वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) इस समय पॉली उमरीगर और मुरली विजय के बराबर है जिन्होंने 12 शतक लगाने का कारनामा किया था, ऐसे में अगर रहाणे (Ajinkya Rahane) इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वो इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे। इतना ही नहीं अगर रहाणे (Ajinkya Rahane) सीरीज के दौरान 2 शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वो गुंडप्पा विश्वनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कप्तान विराट कोहली, देखें आंकड़े
गौरतलब है कि हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) इकलौते भारतीय खिलाड़ी थे जिसने शतक लगाया था और उसी की बदौलत भारत ने मेलबर्न टेस्ट जीता और सीरीज में वापसी की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार उसी के घर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराने का काम किया।