For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: रहाणे ने जड़ा 24वां अर्धशतक, टेस्ट चैम्पिनयशिप में नाम किया खास रिकॉर्ड

Ind vs Eng, 2nd Test: Ajinkya Rahane brings up his 23rd Test fifty | वनइंडिया हिंदी

India vs England Ajinkya Rahane slams 9th 50 in World test championship creates Special Record: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 ओवर्स की समाप्ति पर 250 रन बना लिये हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने अपने 5 विकेट खो दिये हैं। भारत के लिये इस मैच में जहां रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 161 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं पर उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी जबरदस्त साथ देते हुए अपने टेस्ट करियर का 24 वां अर्धशतक पूरा किया।

भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद खराब शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे जिसके बाद रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा (21) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये 85 रनों की साझेदारी की। वहीं इंग्लैंड की टीम ने 2 रन के अंदर भारत के 2 विकेट जल्दी लेकर विराट सेना को बैकफुट पर धकेलने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में बुमराह को बाहर करने से खुश हुए गौतम गंभीर, जानें क्या कहा

विराट कोहली बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे जिसके बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के साथ पारी को संभालने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये 162 रनों की साझेदारी की। इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने 149 गेंदों का सामना करते हुए 67 रनों की पारी खेली।

अजिंक्य रहाणे ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में नौंवा अर्धशतक जड़ने का काम किया और चेतेश्वर पुजारा के साथ भारत के लिये सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में पुजारा और रहाणे दोनों के नाम अब तक 9 अर्धशतक हैं। वहीं ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो अजिंक्य रहाणे 15 मैच की 25 पारियों में 9 अर्धशतक लगाकर तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने चेन्नई में बनाया खास दोहरा शतक, एलिट क्लब में हुए शामिल

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन सबसे ऊपर काबिज हैं जिन्होंने 13 मैच की 23 पारियों में 14 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 11 अर्धशतकीय पारियों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम भी 9 अर्धशतकीय पारियों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

Story first published: Saturday, February 13, 2021, 16:15 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+