For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: बेन स्टोक्स का खुलासा, बताया भारत के खिलाफ कहां हुई इंग्लैंड से गलती

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

India vs England Ben Stokes reveals Why England lost 4th T20I against India at Motera where made mistake: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में फैन्स को रोमांच का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सीरीज का चौथा टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मैच में 8 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रनों का स्कोर खड़ा किया था जबकि दूसरी पारी में मैदान पर ओस आ जाने की वजह से बल्लेबाजी आसान हो गई थी।

हालांकि इसके बावजूद भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड को 177 रनों पर रोक पाने में कामयाब रहे और मैच को अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अंदाज में 46 रनों की पारी खेली लेकिन शार्दुल ठाकुर के 18वें ओवर में वह आउट होकर वापस लौट गये।

और पढ़ें: IND vs ENG: आईसीसी ने इंग्लैंड पर लगाया जुर्माना, जानें क्यों कटेगी 20 प्रतिशत मैच फीस

मैच के बाद इंग्लैंड की टीम की हार की वजह पर बात करते हुए बेन स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की पारी में उसका कोई भी बल्लेबाज आखिरी समय तक टिक कर नहीं खेल सका जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बेन स्टोक्स ने कहा,' इस मैच में हमारे लिये हार की सबसे बड़ी वजह रही कि आखिरी ओवर्स में हमारा कोई भी बल्लेबाज मैदान पर नहीं था। जीत के लिये हमारे किसी बल्लेबाज का अंत तक क्रीज पर रहना जरूरी है। निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिये ज्यादा रन बनाने का भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थिति में मध्यक्रम को बेहतर रोल निभाना जरूरी है। यह मैच हमारे हाथ में था और हमने इसे वहां से गंवाया है।'

और पढ़ें: IND vs ENG: चौथे मैच में जीत के बाद माइकल वॉन ने फिर की भारत को ट्रोल करने की कोशिश, वसीम जाफर ने की बोलती बंद

गौरतलब है कि जब बेन स्टोक्स क्रीज पर थे और विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे तो भारत की जीत की संभावना लगातार कम होती नजर आ रही थी। शार्दुल ठाकुर ने उनका विकेट लेकर मैच को रुख मोड़ दिया। इस दौरान स्टोक्स ने मैच को विश्व कप तैयारियों के लिहाज से भी काफी अहम बताया।

उन्होंने कहा, 'शनिवार को होने वाले टी20 मैच को जो भी जीतेगा यह सीरीज उसी के नाम होगी। एक टीम के रूप में यह हमारे लिये काफी अच्छा है खासतौर से तब जब टी20 विश्व कप बहुत दूर नहीं रह गया है। हम जितना ज्यादा दबाव भरी परिस्थितियों का सामना करेंगे उतना ही हमारे लिये अच्छा रहेगा। विश्व कप में हर मैच बेहद महत्वपूर्ण होता है इसलिये हमारे लिये हर दबाव भरा मैच अच्छा है।'

Story first published: Friday, March 19, 2021, 18:25 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+