IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं करुण नायर, पूर्व भारतीय कोच ने बताया कारण
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर विराट सेना को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम के हाथों खिताब गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन करने और जीत हासिल कर विनिंग ट्रैक पर लौटने का काफी दबाव है। साउथैम्पटन में खेले गये इस ऐतिहासिक फाइनल मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया जिसके चलते कीवी टीम ने आसानी से मैच को जीत लिया। पहली पारी में 217 और दूसरी पारी में 170 रन के स्कोर पर ऑल आउट होने वाली भारतीय टीम में कोहली, पुजारा, रहाणे, रोहित और पंत जैसे बल्लेबाज होने के बावजूद टीम का एक भी खिलाड़ी 50 रन नहीं बना सका।
टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड सीरीज में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में मैनेजमेंट की ओर से कुछ बदलाव देखे जाने की उम्मीद है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना है कि भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके करुण नायर एक बार फिर से टीम में लौट सकते हैं, खास तौर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके आंकड़ों को देखें तो एक मौका देना बनता है।
और पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव हुआ टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाला सर्बियाई खिलाड़ी, एयरपोर्ट से ही किया क्वारंटीन
क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए संजय बांगर ने कहा,'भारत के लिये हनुमा विहारी एक अच्छा इन्वेसमेंट बनकर उभरे हैं, खासतौर से उन्होंने पिछले समय में जिस तरह की पारियां खेली है उससे उनका योगदान समझ आता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराने में उन्हीं का योगदान था। वह काफी काबिल बल्लेबाज हैं, लेकिन मुझे लगता है कि एक और बल्लेबाज है जो मध्यक्रम में वापसी करने की रेस में है। टेस्ट मैच के रिकॉर्ड और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के आंकड़ों के चलते मुझे लगता है कि करुण नायर जल्द वापसी करते नजर आयेंगे। करुण ने एक या दो टेस्ट मैचों में औसत प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें साइड कर दिया गया था।'
करुण नायर की वापसी के साथ ही संजय बांगर का मानना है कि इंग्लैंड के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी इस टेस्ट सीरीज को अपने लिये बड़ा बनाना चाहेंगे और कुछ अच्छी पारियां खेल रनों का अंबार लगाना चाहेंगे।
और पढ़ें: IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड में कौन बनेगा विजेता, इयान चैपल ने की टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी
उन्होंने कहा,'भारत ने जब भी विदेश में कोई टेस्ट जीता है तो अजिंक्य रहाणे ने हमेशा उसमें अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस बार वो खुद के लिये इस सीरीज को बड़ा बनाना चाहेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ अपना दबदबा बनाते हुए करियर की यादगार सीरीज बनाते नजर आयेंगे। वह काफी जागरुक स्टूडेंट और दूसरों को प्रेरित करने वाले खिलाड़ी के अलावा रणनीति बनाने वाले भी है। और मैं उम्मीद करता हूं कि वो इस पूरी सीरीज के दौरान अच्छा प्रदर्शन करें ताकि भविष्य में चीजें उनके लिये बेहतर होती रहें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
