For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: सबा करीम ने शुबमन गिल के रिप्लेसमेंट को लेकर जताई नाराजगी, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल की चोट ने विराट सेना को बड़ा झटका दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल डेब्यू करने के बाद से ही शुबमन गिल भारतीय टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं, हालांकि पैर में लगी उनकी खतरनाक चोट ने उन्हें न सिर्फ इंग्लैंड दौरे से बल्कि आईपीएल से भी बाहर कर दिया है। शुबमन गिल के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने के साथ ही एक बड़ा सवाल सामने आया है कि रोहित शर्मा के साथ आगामी टेस्ट सीरीज में कौन सा बल्लेबाज ओपनिंग करता नजर आयेगा।

हालांकि भारतीय टीम के पास मयंक अग्रवाल, अभिमन्यु ईश्वरन और केएल राहुल के रूप में संभावित रिप्लेसमेंट मौजूद है लेकिन इसके बावजूद खबरें आ रही हैं कि भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री श्रीलंका दौरे पर पहुंचे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड बुलाना चाह रहे हैं।

और पढ़ें: क्या कोरोना के चलते फिर से कैंसिल होगा टी20 विश्वकप, जानें क्या बोले सौरव गांगुली

इन खबरों ने मैनेजमेंट के उस फैसले पर सवाल खड़े कर दिये है जिसके अनुसार पृथ्वी शॉ को पहले इंग्लैंड दौरे के लिये क्यों शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट को दौरे पर पहले से शामिल खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं जताने को लेकर भी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने भी नाराजगी जताई है और कहा कि अगर मैनेजमेंट ऐसे फैसला लेता है तो खिलाड़ियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ जायेगी।

इंडिया न्यूज से बात करते हुए सबा करीम ने कहा,'मैं कभी भी इसे न्यायपूर्ण नहीं समझूंगा क्योंकि आप टीम में पहले से शामिल खिलाड़ियों के बजाय किसी और को रिप्लेसमेंट के तौर पर बुला रहे हैं। ऐसे फैसले से सिर्फ असुरक्षा बढ़ती है और मुझे नहीं लगता कि इस तरह की असुरक्षा बढ़ाने की कोई जरूरत है। मुझे लगता है कि आपको चयनकर्ताओं के काम में थोड़ा भरोसा दिखाने की जरूरत है। मुझे अब भी विश्वास नहीं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट की तरफ से ऐसी डिमांड की गई है लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो यह न्यायपूर्ण नहीं है।'

और पढ़ें: कौन से 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारत के अगले 'युवराज', खुद युवी ने की भविष्यवाणी

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा,' यहां पर सवाल यह है कि जब रिजर्व में आपके पास सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं तो आपको रिप्लेसमेंट की जरूरत क्यों पड़ रही है। यहां से यह बता पाना काफी मुश्किल है कि टीम मैनेजमेंट रिप्लेसमेंट की डिमांड क्यों कर रहा है।'

करीम ने आगे बात करते हुए कहा कि हो सकते है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पैदा हुई परिस्थितियों के चलते टीम मैनेजमेंट एक अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज को इंग्लैंड दौरे पर चाहता हो। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करीब 10 भारतीय खिलाड़ी चोटिल हुए थे और आखिरी मैच में 11 खिलाड़ी लेकर उतरना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में हो सकता है कि मैनेजमेंट खिलाड़ियों की किसी भी तरह की किल्लत से बचने के लिये रिप्लेसमेंट की मांग कर रहा हो।

Story first published: Thursday, July 8, 2021, 18:38 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+