For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup: वार्म अप मैच में राहुल-किशन ने की रनों की बारिश, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में जहां 8 टीमें क्वालिफायर राउंड में भिड़ रही हैं तो वहीं पर सुपर 12 में क्वालिफाई कर चुकी 8 टीमें वार्म अप मैचों के जरिये तैयारियां कर रही हैं। इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर भारतीय टीम ने सोमवार को इंग्लैंड का सामना दुबई के मैदान पर किया। इस वॉर्म अप मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय बॉलर्स की जमकर धुनाई की, नतीजन इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 188 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड के लिये जॉनी बेयरस्टो (49), मोइन अली (नाबाद 43) और लिविंगस्टोन ने अहम पारियां खेली और भुवनेश्वकर कुमार, राहुल चाहर एवं मोहम्मद शमी के खिलाफ खूब सारे रन बटोरे।

इस बड़े स्कोर के साथ ऐसा लगा कि शायद भारतीय टीम के लिये इस मैच में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा, लेकिन पारी का आगाज करने उतरे केएल राहुल (51) और ईशान किशन (56) ने विस्फोटक शुरुआत की और अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिये। इस सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 8.2 ओवर्स में 82 रनों की साझेदारी की और बेहद जबरदस्त शुरुआत दिला दी।

और पढ़ें: T20 WC से पहले बढ़ी विराट सेना की टेंशन, वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने की भारतीय बॉलर्स की जमकर धुनाई

केएल राहुल ने महज 23 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर डाला, हालांकि मार्क वुड की एक गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मोइन अली को कैच थमा बैठे और आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। वहीं दूसरे छोर पर खड़े ईशान किशन ने 36 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान ईशान किशन ने आदिल राशिद के एक ओवर में दो छक्के 2 चौके लगाकर 24 रन बटोरे।

कप्तान विराट कोहली (11) कुछ खास कमाल नहीं कर सके और लिविंगस्टोन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आदिल राशिद को कैच थमा कर वापस पवेलियन लौटे। इस बीच लियाम लिविंगस्टोन ने ईशान किशन का एक कैच छोड़ते हुए अपना हाथ चोटिल कर लिया, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

और पढ़ें: 'मैं फर्श पर सो जाता हूं', जब धोनी ने हार्दिक को दिया अपने बेड पर सोने का ऑफर

गौरतलब है लिविंगस्टोन फिलहाल मेडिकल टीम के साथ हैं जहां पर मेडिकल टीम उन पर नजर रखे हुए हैं। वहीं ईशान किशन 46 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के लगाकर नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर रिटायर हो गये। वहीं सूर्यकुमार यादव भी 9 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गये। भारत ने हार्दिक पांड्या (12) और ऋषभ पंत (29) के दम पर 19 ओवर में ही समाप्त कर 6 विकेट से जीत लिया।

Story first published: Monday, October 18, 2021, 23:09 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+