For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: आर्चर-स्टोक्स समेत भारत पहुंचे इंग्लैंड के 15 खिलाड़ी

India vs England Jofra Archer ben Stokes led 15 member Enland Squad reached India for Test Series: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड (England) के खिलाफ अगले महीने से शुरु होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। 5 फरवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिये रविवार को 15 सदस्यीय दल रविवार को चेन्नई पहुंचे। चेन्नई पहुंची इंग्लैंड (England) की इस टीम के साथ हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, बल्लेबाज रोरी बर्न्स और जोनाथन ट्रैट भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड (England) की टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची हैं जहां से वो टीम सीधे चेन्नई पहुंचेगी। वहीं भारत पहुंचे 15 सदस्यीय इंग्लैंड (England) के खिलाड़ी श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं हैं।

और पढ़ें: टेस्ट प्रारूप को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- खत्म हो चुका है करियर

गौरतलब है कि इंग्लैंड (England) की टीम भारत दौरे पर पहले 4 मैचों के टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसके पहले 2 मैच चेन्नई में तो वहीं बाकी के 2 मैचों अहमदाबाद में होंगे। इसके बाद इंग्लैंड (England) की टीम 5 टी20 मैच खेलेंगे और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जायेगी।

टी20 सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद में खेले जायेंगे तो वहीं वनडे सीरीज के सभी मैच पुणे में खेले जायेंगे। इंग्लैंड (England) क्रिकेट टीम के बाकी सभी खिलाड़ी 27 जनवरी को भारत पहुंच जायेंगे। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते भारत पहुंचने के बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट कराया जायेगा और कुछ दिनों तक चेन्नई के एक होटल में ठहराया जायेगा।

IND vs ENG: Joe Root Reveals how his team can beat India on Indian Soil| वनइंडिया हिंदी

और पढ़ें: विराट कोहली या अजिंक्य रहाणे, नटराजन ने बताया कौन है टीम का बेहतर कप्तान

पहले दो टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड (England) टीमः जो रूट (कप्तान), जैक क्रॉले, डैनियल लॉरेंस, डॉमनिक सिबले, मोईन अली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, बेन फोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, डॉमनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, ओली स्टोन।

Story first published: Monday, January 25, 2021, 3:20 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+