India vs England know Probable 11 of Virat kohli and company for 3rd ODI these changes may Happen: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाना है, जो की सीरीज का निर्णायक मैच बन गया है और सीरीज के फाइनल की तरह ही खेला जायेगा। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीत कर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी। जीत हासिल करने के लिये दोनों टीमें ही अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगी। पुणे के मैदान पर खेले गये दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई।
इसके चलते भारतीय टीम 337 रन के विशाल स्कोर को बचा पाने में भी नाकाम रही थी। ऐसे में भारतीय टीम अपनी गेंदबाजी विभाग में बदलाव कर के उतर सकती है ताकि बल्लेबाजों की मुफीद इस पिच पर वह अपनी गेंदबाजी के पैनेपन से लक्ष्य का बचाव कर सकें। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के स्पिनर्स बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे, ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में विराट कोहली अपने स्पिन विभाग में बदलाव कर सकते हैं।
और पढ़ें: IND vs ENG: लक्ष्मण का खुलासा, बताया पुणे मे कहां हुई विराट कोहली से चूक
भारतीय टीम तीसरे और आखिरी मैच में कुलदीप यादव को आराम देकर युजवेंद्र चहल को मौका दे सकती है तो वहीं पर क्रुणाल पांड्या के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। वहीं तेज गेंदबाजी में भी प्रसिद्ध कृष्णा को आराम देकर टी नटराजन को मौका दिया जा सकता है। शार्दुल ठाकुर ने पहले मैच अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन इस दौरान उन्होंने काफी रन भी लुटाने का काम किया।
ऐसे में शार्दुल ठाकुर को आराम देकर मोहम्मद सिराज को वनडे क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया जा सकता है। वहीं दूसरे मैच में शानदार जीत हासिल करने वाली इंग्लैंड की टीम बिना किसी बदलाव के साथ उतरकर खेलती नजर आयेगी।
और पढ़ें: 3rd ODI: बेयरस्टो ने बताया भारत के खिलाफ जीत हासिल करने का तरीका, जानें क्या है प्लान
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज।