For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: लक्ष्मण का खुलासा, बताया पुणे मे कहां हुई विराट कोहली से चूक

India vs England VVS Laxman Explains Where Virat Kohli lost 2nd ODI Match against India at Pune: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लिश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल रन चेज हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। वहीं मैच के बाद भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने खुलासा किया है कि कप्तान विराट कोहली से आखिरकार कहां गलती हुई है।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, 'इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम को वापसी कराने का काम किया था। भारतीय टीम को 3 विकेट जल्दी-जल्दी मिले थे, जिसमें जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर और बेन स्टोक्स का विकेट शामिल था। कृष्णा ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेने का काम किया।'

और पढ़ें: 3rd ODI: बेयरस्टो ने बताया भारत के खिलाफ जीत हासिल करने का तरीका, जानें क्या है प्लान

लक्ष्मण ने आगे कहा कि जब विपक्षी टीम 30-35 रन दूर रह जाये तो किसी भी टीम के लिये वहां से वापसी करना मुश्किल होता है हालांकि कोहली ने इस दौरान बड़ी गलती भी की।

उन्होंने कहा, 'आपको जब 3 विकेट जल्दी मिल गई थी तो आपके पास वापसी करने का मौका था लेकिन मैं इस बात से हैरान था कि विराट कोहली अपने बेस्ट बॉलर्स को लाने के बजाय महंगे साबित हो रहे क्रुणाल पांड्या और कुलदीप यादव से ही गेंदबाजी जारी रखने का काम किया। मुझे लगता है कि कप्तान विराट कोहली से यहां पर बड़ी गलती हो गई।'

और पढ़ें: IPL 2021: शाकिब अल हसन की NOC छीनने पर बांग्लादेश बोर्ड ने लिया यू टर्न, जानें क्या कहा

गौरतलब है कि भारतीय टीम की गेंदबाजी इस मैच में इतनी लचर रही कि इंग्लैंड ने 337 रनों के लक्ष्य को 39 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। टीम के लिये प्रसिद्ध कृष्णा सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने 58 रन देकर 2 विकेट हासिल किये तो वहीं पर भुवनेश्वर कुमार के खाते में एक विकेट आया।

Story first published: Saturday, March 27, 2021, 17:58 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+