For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: पृथ्वी शॉ को पुजारा का रिप्लेसमेंट बताने पर भड़के सलमान बट, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में कई बदलाव होते नजर आ सकते हैं, जिसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि खराब फॉर्म से जूझ रहे चेतेश्वर पुजारा को पहले मैच से आराम दिया जा सकता है। वहीं पर कुछ दिग्गजों का मानना है कि समय आ गया है जब टीम मैनेजमेंट को पुजारा का रिप्लेसमेंट तलाश कर देना चाहिये। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने कहा था कि पृथ्वी शॉ भारतीय टीम में पुजारा को नंबर 3 पर रिप्लेस करने के सबसे बड़े उम्मीदवार हैं। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

सलमान बट ने इस मुद्दे पर अपनी राय देते हुए कहा है कि चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी की शैली एक दूसरे से बिल्कुल अलग है, ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को ऐसे खिलाड़ी की तलाश करनी होगी जिसका डिफेंस काफी शानदार हो।

और पढ़ें: IND vs SL: राणातुंगा पर भड़के आकाश चोपड़ा, कमजोर टीम भेजने वाले बयान पर दिया मुंहतोड़ जवाब

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट ने कहा,'चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी में बेहद स्ट्रोंग डिफेंस नजर आता है , तो वहीं पर पृथ्वी शॉ एक स्ट्रोक प्लेयर हैं और दोनों का स्टाइल एकदम अलग है। पृथ्वी शॉ की तकनीक की बात करें तो उनके पास हर तरह के स्टोक्स हैं और वह खुलकर खेलते हैं जबकि पुजारा कि डिफेंसिव स्टाइल भारत के लिये लंबी पारियां खेलने में मदद करता है।'

सलमान बट का मानना है कि पृथ्वी शॉ के पास टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन जब आप टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो बहुत जल्दी शॉट खेलने से परेशानी में आ सकते हैं। वह दूसरों को हैरान कर सकते हैं लेकिन भारतीय टीम को डिफेंसिव खिलाड़ी की दरकार है जो लंबी पारी खेल सके।

और पढ़ें: धोनी की कप्तानी में खेलने से सैम कर्रन को हुआ है फायदा, इंग्लिश कोच ने की IPL की तारीफ

गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा साउथैम्पटन के मैदान पर खेले गये फाइनल मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे और सिर्फ 23 रन ही बना सके। जबकि विराट कोहली की ही तरह उनके बल्ले से आखिरी शतक साल 2019 में आया था। वहीं पर पृथ्वी शॉ की बात करें तो वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद टीम से ड्रॉप कर दिये गये थे, जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा श्रीलंका दौरे पर वापसी की।

Story first published: Sunday, July 4, 2021, 17:23 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+