IND vs ENG: भारत के मुंह से जीत छीनने वाले थे सैम करन, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

India vs England Sam Curran almost pulled off Win for England slams 9 fours 3 Sixes hits 95 runs: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे मैच की सीरीज का आखिरी मैच पुणे के मैदान पर खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से जीत हासिल कर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस द्विपक्षीय श्रृंखला में हर प्रारूप की सीरीज जीतने का काम किया। हालांकि भारतीय फैन्स के लिये सीमित ओवर्स की सीरीज रोमांचक बनी रही और टी20, वनडे सीरीज में आखिरी मैच के आखिरी ओवर तक विजेता का फैसला नहीं हो पा रहा था।

ऐसा ही कुछ रविवार को खेले गये आखिरी वनडे मैच में भी देखने को मिला। जहां पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की लेकिन बीच में जल्दी विकेट खोने से बैकफुट पर चले गये। ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को मैच में वापस लाने का काम किया लेकिन इंग्लिश गेंदबाजों ने फिर से विकेट हासिल करने का काम किया और 48.2 ओवर्स में 329 रन पर ऑल आउट कर दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: रोमांचक फाइनल में जीता भारत, सैम करन ने रोक दी थी विराट सेना की सांसे

बल्लेबाजी में गोते खाती भारतीय टीम ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की और महज 14 रन के स्कोर पर 2 विकेट हासिल किये। हालांकि इस बीच लगातार छोटी-छोटी साझेदारियां होती रही लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर वापसी करते हुए इंग्लैंड के 6 विकेट महज 167 रन पर गिरा दिये। इस वक्त ऐसा लग रहा था कि मानों भारतीय टीम के लिये जीत आसान रहेगी।

तभी इंग्लैंड के लिये सैम कर्रन बल्लेबाजी के लिया मैदान पर आये। पहले तो सैम कर्रन अच्छी बल्लेबाजी करते नजर आये और फिर कुछ किस्मत का भी साथ रहा। सैम कर्रन जब 24 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस वक्त हार्दिक पांड्या ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद कर्रन ने इतनी शानदार बल्लेबाजी कि इंग्लैंड को 18 गेंदों में 23 रन की दरकार थी, लेकिन तभी भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर वापसी की और आखिरी के 3 ओवर में सिर्फ 16 रन ही दिये और 7 रन से जीत हासिल की।

और पढ़ें: IPL 2021 में बदल जायेगा अंपायरिंग का यह बड़ा नियम, थर्ड अंपायर लेंगे यह फैसला

सैम कर्रन ने अपनी पारी के दौरान नाबाद 95 रनों की पारी खेली और 8वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के नाम था जिन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 95 रनों की पारी खेली थी। इस फेहरिस्त में आंद्रे रसेल (भारत के खिलाफ नाबाद 92 रन, 2011) तीसरे नंबर पर, नाथन कुल्टर नाइल (वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रन, 2019) चौथे पायदान और रवि रॉमपॉल (भारत के खिलाफ नाबाद 86 रन, 2011) पांचवे पायदान पर काबिज हैं।

Story first published: Sunday, March 28, 2021, 23:24 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+