For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर छक्का लगाने को लेकर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

India vs England Suryakumar Yadav opens up on Slamming first ball Six at international Cricket Watch Video: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेले गये अब तक के मैचों में अगर टीमों की हार और जीत से ज्यादा कोई विषय चर्चा में रहा है तो वो है भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव। लंबे समय के इंतजार के बाद सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिला, हालांकि इस मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आ सकी। वहीं तीसरे मैच में जब सूर्यकुमार को ड्रॉप कर दिया गया तो एक बार फिर चर्चा शुरु हो गई। यह चर्चा चौथे मैच में भी जारी रही जब भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव ने वापसी की और पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये चौथे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने महज 31 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली और अपनी तूफानी पारी से सभी को अपनी बल्लेबाजी का मुरीद बना दिया। सूर्यकुमार ने जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर लंबा छक्का लगाया और पारी की शुरुआत की जिसके साथ ही वह तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गये जिसने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाने का काम किया हो।

और पढ़ें: IND vs ENG: बेन स्टोक्स का खुलासा, बताया भारत के खिलाफ कहां हुई इंग्लैंड से गलती

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव से शार्दुल ठाकुर ने 'बीसीसीआई टीवी' के लिये इंटरव्यू लेते हुए इस शॉट पर बात की और बताया कि जब वो मैदान पर उतरे तो उनके दिमाग में क्या था। सूर्यकुमार ने बताया कि वह जोफ्रा आर्चर के खिलाफ पहले भी खेल चुके थे और उन्हें पता था कि बैकफुट पर रखने के लिये आर्चर उन्हें कौन सी पहली गेंद फेंकेंगे।

उन्होंने कहा,'मैंने आर्चर को पहले भी गेंदबाजी करते हुए देखा है और वो हमेशा नये बल्लेबाज को पहली गेंद पर बैकफुट पर धकेलने की कोशिश करते हैं। पिछले 2-3 सालों से मैं उन्हें आईपीएल में खेल रहा हूं और उनकी गेंदबाजी के बारे में काफी कुछ जानता हूं। यही कारण है जिसके चलते मुझे उनके खिलाफ शॉट लगाने में मुश्किल नहीं हुई। जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो थोड़ा नर्वस था लेकिन मुझे पता था की अगर कुछ अच्छी गेंदे खेल जाउंगा तो सब कुछ नॉर्मल हो जायेगा।'

और पढ़ें: IND vs ENG: आईसीसी ने इंग्लैंड पर लगाया जुर्माना, जानें क्यों कटेगी 20 प्रतिशत मैच फीस

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारत को चौथे मैच में जीत मिल सकी। भारतीय टीम के लिये श्रेयस अय्यर ने उनका अच्छा साथ दिया और 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। सूर्यकुमार यादव को उनकी आतिशी पारी के लिये मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Story first published: Friday, March 19, 2021, 18:46 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+