For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

India vs England Test Series Breaks Viewership Record in last 5 years of Test Cricket history: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय श्रृंंखला का आगाज 4 मैचोंं की टेस्ट सीरीज के साथ हुआ था जिसे भारतीय टीम ने 3-1 से जीतने का काम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने जून में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का काम भी कर लिया है। इस ऐतिहासिक सीरीज जीत के साथ ही इस सीरीज में टेस्ट व्यूअरशिप का एक और बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है और पिछले साल में खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई है।

स्टार स्पोर्टस की ओर से जारी की गई व्यूअरशिप लिस्ट के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज को 13 लाख एवरेज मिनट ऑडियंस (एएमए व्यूअरशिप) दर्ज किया गया है। इस सीरीज की व्यूअरशिप बताती है कि टेस्ट सीरीज की लोकप्रियता बढ़ी है। इतना ही नहीं व्यूअरशिप का यह आंकड़ा बताता है कि टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर आईसीसी की ओर से किया गया नया आविष्कार कामयाब रहा है।

और पढ़ें: AFG vs ZIM: असगर अफगान ने की धोनी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, इयोन मोर्गन को छोड़ा पीछे

भारत-इंग्लैंड के बीच खेली गई इस सीरीज के दौरान टेस्ट चैम्पियनशिप को देखने वाले दर्शकों की संख्या में 10 करोड़ 30 लाख की वृद्धि भी हुई है। स्टार स्पोर्टस के इंडिया हेड संजय गुप्ता ने व्यूअरशिप रिपोर्ट पर बात करते हुए कहा कि भारत-इंग्लैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज में दर्शकों की ओर से मिले रिस्पोन्स से हम काफी खुश हैं।

उन्होंने आगे कहा,'भारत में लगभग एक साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिये लगातार बदल रहे कठिन आंकड़ों की वजह से दर्शकों की संंख्या में हमें वृद्धि देखने को मिली है। हम इस लय को वनडे सीरीज में बरकरार रखना चाहेंगे।'

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कोहली को बताया नये जमाने का विवियन रिचर्डस, कारण भी गिनाये

गौरतलब है कि स्टार स्पोर्टस इस सीरीज का प्रसारण 4 भाषाओं में करता है, स्थानीय भाषाओं में उपलब्धता की वजह से व्यूअरशिप में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है। वनडे सीरीज के बाद आईपीएल 2021 और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भी स्टार स्पोर्टस पर प्रसारित किया जाना है।

आपको बता दें कि भारत की ओर से इस टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया और 3-1 से जीत कर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का काम किया। अब भारत को फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ना है जिसकी शुरुआत 18 जून से होनी है।

Story first published: Friday, March 19, 2021, 21:53 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+