For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'इनका योगदान नहीं भुला सकते', सहवाग ने बताया इंग्लैंड दौरे पर कौन थे दो सबसे अहम खिलाड़ी

नई दिल्ली। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-2023 का आगाज भारत-इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ हुआ जिसके पहले 4 मैचों में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, हालांकि सीरीज का अंत काफी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुआ। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाना था लेकिन टॉस शुरू होने से 2 घंटे पहले भारतीय खेमे में कोरोना वायरस के खतरे को कारण बताकर मैच कैंसिल कर दिया गया। भले ही सीरीज का अंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुआ लेकिन कोई इस बात को नकार नहीं सकता कि यह बेहद शानदार टेस्ट सीरीज रही, खासतौर से भारत के लिये जो कि 4 टेस्ट मैच के बाद 2-1 से बढ़त बनाये हुए थी।

और पढ़ें: SA vs SL: कप्तानी के डेब्यू में केशव महाराज ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें

उल्लेखनीय है कि टेस्ट सीरीज में यह स्कोर लाइन 3-1 भी हो सकती थी अगर नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट मैच बारिश की भेंट न चढ़ा होता। भारतीय टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिये आखिरी दिन सिर्फ 157 रनों की दरकार थी और उसके खाते में 9 विकेट बाकी थे।

और पढ़ें: मैनचेस्टर टेस्ट कैंसिल होने से नाराज हुए इंग्लिश खिलाड़ी, IPL 2021 से वापस ले सकते हैं नाम

सहवाग ने बताया किन दो खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा सबसे शानदार

सहवाग ने बताया किन दो खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा सबसे शानदार

अगर इस दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर नजर डाली जाये तो कई सारी सकरात्मक चीजें देखने को मिलेंगी जिसमें जसप्रीत बुमराह का फॉर्म में वापस आना, शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाजी, मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन का लगातार बेहतर होना, हालांकि भारतीय टीम के लिये सबसे खास रहा उसके सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और केएल राहुल की शानदार फॉर्म। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में यह नई सलामी जोड़ी शानदार रही है और पूरी सीरीज के दौरान शानदार साझेदारियां कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

सोनी स्पोर्टस नेटवर्क के साथ बात करते हुए सहवाग ने कहा,'केएल राहुल और रोहित शर्मा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अगर केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी के बीच साझेदारियां नहीं होती तो मध्यक्रम जो काफी रन नहीं बना रहा था उसके लिये काफी मुश्किलें खड़ी हो जाती और ऐसा हो सकता था कि जिस तरह से तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम आउट हुई, कुछ इसी तरह के नजारे हमें पूरी सीरीज में देखने को मिलते।'

शानदार रहा है राहुल-रोहित का प्रदर्शन

शानदार रहा है राहुल-रोहित का प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि केएल राहुल और रोहित शर्मा ने इस पूरी सीरीज के दौरान कई शानदार पारियां खेली और एक शतकीय साझेदारी (लॉर्डस) और 2 अर्धशतकीय साझेदारियां (नॉटिंघम और ओवल) कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शतक लगाया तो कुछ अर्धशतकीय पारियां भी खेली।

सहवाग ने इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि पूरी सीरीज के दौरान भारत सिर्फ एक ही वजह से मजबूत स्थिति में पहुंच सका क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने पूरी सीरीज के दौरान अच्छी शुरुआत दी।

मध्यक्रम था फ्लॉप, फिर भी पारी को किया मजबूत

मध्यक्रम था फ्लॉप, फिर भी पारी को किया मजबूत

उन्होंने कहा,'वह लगातार अच्छी पारियां खेलकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा रहे थे, जिसमें वो 30-40 ओवर्स तक बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि भारतीय टीम का मध्यक्रम फॉर्म में नहीं था, हम कुछ पारियों में जल्दी जल्दी आउट हो रहे थे।'

आपको बता दें कि सीरीज का आखिरी फिलहाल रद्द किया जा चुका है लेकिन सीरीज का फैसला नहीं किया जा सका है। फिलहाल ईसीबी और बीसीसीआई के बीच इसको लेकर बातचीत की जा रही है और बात न बनने पर आईसीसी का रुख किया जा सकता है, जिसके बाद पता लगेगा कि यह सीरीज अगले साल पूरी की जायेगी या फिर भारत को विजेता घोषित किया जाता है। वहीं पर अगर फैसला इंग्लैंड के पक्ष में आता है तो सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करार दिया जा सकता है।

Story first published: Saturday, September 11, 2021, 18:59 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+