SA vs SL: कप्तानी के डेब्यू में केशव महाराज ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें
नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम इस समय सीमित ओवर्स की सीरीज खेल रही है जिसकी कप्तानी टीम के युवा ऑलराइंडर खिलाड़ी केशव महाराज को दी गई है। केशव महाराज की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामाना करना जिसके बाद अफ्रीकी टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेलने के लिये कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में उतरी।
और पढ़ें: मैनचेस्टर टेस्ट कैंसिल होने से नाराज हुए इंग्लिश खिलाड़ी, IPL 2021 से वापस ले सकते हैं नाम
केशव महाराज की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 28 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही पहली बार साउथ अफ्रीका की टी20 टीम की कप्तानी करने उतरे केशव महाराज ने इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

डेब्यू मैच में नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के लिये इस मैच में उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिला कर बढ़त हासिल की। केशव महाराज के लिये यह मैच कई मायनों में खास रहा, क्योंकि इस मैच में न सिर्फ उन्होंने टी20 टीम की कप्तानी में डेब्यू किया बल्कि अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी डेब्यू किया। इतना ही नहीं केशव महाराज ने इस मैच की पहली ही गेंद पर विकेट झटक कर अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने केशव महाराज
केशव महाराज ने यह कारनामा करते ही अपना नाम खास लिस्ट में शामिल करा लिया और कप्तानी में डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। केशव महाराज ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में पहली ही गेंद पर भानुका राजपक्षे को एलबीडब्ल्यू कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि केशव महाराज से पहले यह कारनामा नेपाल के पूर्व कप्तान पारस खड़का ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था जिन्होंने हांगकांग के खिलाफ 14 साल पहले खेले गये मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था।

साउथ अफ्रीकी टीम ने आसानी से जीता मैच
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसमें पारी का आगाज करते हुए क्विंटन डिकॉक (36) और रिजा हेंड्रिक्स (38) ने पहले विकेट के लिये 73 रनों की साझेदारी की लेकिन वहिदु हसरंगा ने दोनों का विकेट लेकर श्रीलंका की वापसी कराई। लेकिन इसके बाद एडम मार्करम (48) ने डेविड मिलर (20) के साथ मिलकर निर्धारित 20 ओवर्स में साउथ अफ्रीका के स्कोर को 5 विकेट के नुकसान पर 163 कर दिया।
जवाब में श्रीलंका की टीम 6 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। आपको बता दें कि श्रीलंकाई टीम के लिये दिनेश चंडीमल ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। गौरतलब है कि अब टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जायेगा। इससे पहले श्रीलंका की टीम ने साउथ अफ्रीकी टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था, जिसके पहले मैच में श्रीलंकाई टीम ने 14 रन से जीत हासिल की तो जवाब में साउथ अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 67 रनों से जीत हासिल की, जबकि सीरीज के आखिरी मैच में 78 रनों से जीत हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications