IND vs ENG: लॉर्डस के मशहूर स्लॉप पर वसीम जाफर ने किया मजेदार पोस्ट, शार्दुल से भी लिये मजे
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (83) और केएल राहुल (नाबाद 55) की पारियों के दम पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 126 रनों की साझेदारी की और चायकाल तक 2 विकेट खोकर 157 रन बना लिये हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान के मशहूर स्लॉप को लेकर भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी राय देते नजर आ रहे हैं।
इसको लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने मजेदार ट्वीट को लेकर मशहूर रहने वाले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने मजेदार मीम शेयर करते हुए अपनी राय दी है। इस मीम के जरिये वसीम जाफर ने लॉर्डस की परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी दी है।
और पढ़ें: 'ऐसा लगा जैसे मुझे जीने नहीं देंगे', रितिका के साथ सीक्रेट डेटिंग पर रोहित शर्मा ने किया खुलासा
इस मीम में वसीम जाफर ने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के अलग-अलग भावों को दर्शाते हुए लॉर्डस की परिस्थितियों को बताने की कोशिश की है। इस मीम में जाफर ने बाकी क्रिकेट ग्राउंड और लॉर्डस के मैदान के स्लोप के बीच का अंतर बताया है। उन्होंने इस मीम को शेयर करते हुए लिखा कि लॉर्डस के मशहूर स्लोप को लेकर आप सबको बस इतना ही जानने की दरकार है, जिसमें बाकी ग्राउंडस के लिये हंसता हुआ चेहरा जबकि लॉर्डस के लिये हैरान भरा चेहरा दिखाया है।
उल्लेखनीय है कि वसीम जाफर क्रिकेट जगत की दैनिक गतिविधियों पर अक्सर मजेदार पोस्ट और मीम शेयर करते नजर आते हैं, जिसे उनके फैन्स और फॉलोअर्स नजदीकी से फॉलो करते नजर आते हैं। जाफर भी अपने फैन्स के लिये मस्ती की इस डोज को बरकरार रखते हैं। इतना ही नहीं कई बार जाफर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर माइकल वॉन के बीच ट्विटर वॉर भी देखने को मिलती है, जिसको देखते हुए वॉन ने कहा था कि उनका बस चला तो वो जाफर को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना चाहते हैं।
और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे अनलकी कप्तान बने कोहली, तोड़ा धोनी का शर्मनाक रिकॉर्ड
जाफर ने मैच से एक दिन पहले शार्दुल ठाकुर की चोट और न खेलने की पुष्टि पर भी मजेदार मीम शेयर करते हुए लिखा था कि मैंने लॉर्ड शार्दुल ठाकुर को पहले ही कहा था कि वो अपने नाम के मैदान पर क्रिकेट खेलना मिस करेंगे। गौरतलब है कि हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये हैं और उनकी जगह कप्तान विराट कोहली ने ईशांत शर्मा को मौका दिया है।
आपको बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट से पहले दोनों ही टीमों को चोट का सामना करना पड़ा है। जहां भारतीय टीम के लिये शार्दुल ठाकुर इस मैच का हिस्सा नहीं बन सके हैं तो वहीं पर स्टुअर्ट ब्रॉड कॉल्फ इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इंग्लैंड की टीम ने उनकी जगह मार्क वुड को टीम में शामिल किया है, जबकि जैक क्राउली की जगह हामिद की 5 साल बाद टीम में वापसी हुई है। जो रूट ने डैनियल लॉरेंस की जगह मोइन अली को भी मौका दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
