IND vs NZ: ICC इवेंट में न्यूजीलैंड ने फिर तोड़ा भारत का खिताब जीतने का सपना, 8 विकेट से हराया

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरी, जहां पर उसे खिताब की रेस में बने रहने के लिये हर हाल में जीत की दरकार थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। आईसीसी इवेंटस में पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिये खिताब का सपना तोड़ने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया और ओवरऑल अच्छा खेल दिखाकर भारतीय टीम को 9 विकेट से मात दी। करो या मरो के इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 110 रनों की ही स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने महज 14.3 ओवर्स में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत हासिल कर ली।

उल्लेखनीय है कि भारत और न्यूजीलैंड की टीम को अपने पहले मुकाबलों में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिये हर हाल में इस मैच में जीत की दरकार थी। हालांकि इस हार के साथ भारत का नेट रन रेट काफी खराब हो गया है और अगर कीवी टीम बचे हुए तीनों मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जायेगी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आईसीसी इवेंटस में भारत का न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 18 सालों से चला आ रहा हार का सिलसिला यहां पर भी जारी रहा और कीवी टीम ने एक बार फिर से उसके खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया है।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्या हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत, जानें कैसा है समीकरण

भारत को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये बचे हुए 3 मैचों में जीत के साथ ही दूसरी टीम के नतीजों पर भी देखना होगा। अगर न्यूजीलैंड की टीम अपने बचे हुए मैचों में अफगानिस्तान के हाथों हार जाती है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जायेगा लेकिन तब भी नेट रन रेट के आधार पर क्वालिफिकेशन तय होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2003 विश्वकप में जीत हासिल की थी जिसके बाद से उसे लगातार हार का ही सामना करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड की टीम ने 2019 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत को हराकर खिताब जीतने से रोका था तो वहीं पर टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी मात दी थी और अब टी20 विश्वकप 2021 में भी उसके खिताब न जीत पाने के पीछे न्यूजीलैंड ही वजह बना है। पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी में शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद उम्मीद थी कि भारतीय टीम इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करेगी लेकिन बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया और निर्धारित 20 ओवर्स में विराट सेना 110 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी।

और पढ़ें: IND vs NZ: 8 साल में पहली बार रोहित को लेकर कोहली ने किया बड़ा प्रयोग, फेल हुआ गेमप्लान

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले के अंदर सिर्फ एक विकेट खोकर 44 रन जोड़ डाले। कीवी टीम के लिये डैरिल मिचेल अपना अर्धशतक लगाने से महज एक रन से चूक गये, हालांकि जब बुमराह ने उनका विकेट चटकाया तबतक काफी देर हो चुकी थी। डैरिल मिचेल ने 35 गेंदों का सामना किया और 4 चौके एवं 3 छक्कों की मदद से 49 रनों की पारी खेली। मिचेल के अलावा कप्तान केन विलियमसन (33) ने भी एंकर की भूमिका निभाई और लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी।

Story first published: Sunday, October 31, 2021, 22:27 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+