For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका, बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी द्विपक्षीय सीरीज अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। टी20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारत को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। अब दोनों टीमें 21 फरवरी को टेस्ट सीरीज में खेलने के लिये वेलिंगटन के मैदान पर उतरेंगे। इस बीच भारतीय टीम सेडन पार्क में अभ्यास मैच खेलकर खुद की तैयारी की जांच कर रही है। वहीं कीवी टीम 17 फरवरी को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये टीम का ऐलान करेगी।

और पढ़ें: पाकिस्तान जाकर टी20 खेलने से साउथ अफ्रीका ने किया इंकार, जानें क्या है मामला

इससे पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है, दिग्गज खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही कीवी टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के चयन से बाहर हो गये हैं।

और पढ़ें: विराट कोहली के नाम हुआ इक और खास मुकाम, प्रियंका चोपड़ा की बराबरी कर बने नंबर 1

चोट से उबर नहीं पाया है यह खिलाड़ी

चोट से उबर नहीं पाया है यह खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दौरान पर्थ में लॉकी फर्ग्यूसन ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन पारी के 11वें ही ओवर में वह चोटिल हो गये और मैदान से बाहर जाना पड़ा। पैर में चोट होने के चलते लगातार 2 महीने से फर्ग्यूसन क्रिकेट से दूर बने हुए हैं।

इसे लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वह लॉकी फर्ग्यूसन को चोट से पूरी तरह से उबरने का मौका देना चाहते हैं, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की कोई जल्दबाजी नहीं है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि भारत के खिलाफ वह टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे।

कोच गैरी स्टीड ने दी फर्ग्यूसन की हेल्थ अपडेट

कोच गैरी स्टीड ने दी फर्ग्यूसन की हेल्थ अपडेट

हालांकि फर्ग्यूसन ने पिछले हफ्ते ही घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए ऑकलैंड एसेस की ओर से फॉर्ड ट्रॉफी में खेला था। वह रविवार को ओटागो वोल्टस के खिलाफ भी मैदान पर उतरेंगे।

फर्ग्यूसन राष्ट्रीय टीम के कोच गैरी स्टीड के संपर्क में है लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

उन्होंने कहा, 'स्टीड से मेरी बातचीत होती रहती है। वह मुझसे पूछ रहे थे कि वापसी के बाद मैंने पहले घरेलू मैच में कैसा प्रदर्शन किया। उन्होंने फिर मुझसे इस सप्ताह के मैच के बारे में पूछा।'

भारत के खिलाफ इस दिन होगा टेस्ट टीम का ऐलान

भारत के खिलाफ इस दिन होगा टेस्ट टीम का ऐलान

उन्होंने कहा, 'जाहिर है मेरा लक्ष्य जल्दी वापसी करना है, लेकिन इस साल काफी क्रिकेट खेलना है। हमें सीमित ओवर के कई मैच खेलने है और आईपीएल में भी जाना है। ऐसे में जरूरी है कि फिर से चोटिल होने से बचने के लिए सही रुख अख्तियार किया जाए।'

भारत के खिलाफ 21 फरवरी से शुरु हो रही दो टेस्ट की सीरीज के लिए 17 फरवरी को न्यू जीलैंड की टीम की घोषणा होगी।

Story first published: Sunday, February 16, 2020, 10:16 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+