For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट से पहले कीवी टीम से बाहर हुआ सबसे बड़ा गेंदबाज, लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब कीवी टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 21 फरवरी से शुरु हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जायेगा जिसके शुरु होने से पहले कीवी टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने देश के लिये सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज नील वैगनर वेलिंगटन टेस्ट से बाहर हो गये हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जायेगा भारत-इंग्लैंड पिंक बॉल टेस्ट, जानें खासियत

क्रिकेट न्यूजीलैंड ने नील वैगनर की जगह मैट हेनरी को टीम में शामिल किया है जो कि कवर के तौर पर खेलेंगे। हालांकि वैगनर के बाहर होने का कारण कोई बीमारी या चोट नहीं बल्कि एक बड़ी खुशी है।

और पढ़ें: सुरेश रैना का एमएस धोनी पर बड़ा खुलासा, बताया- क्या है T20 विश्व कप के लिये वापसी का प्लान

इस वजह से टीम में नहीं खेलेंगे नील वैगनर

दरअसल नील वैगनर पहली बार पिता बनने वाले हैं और उनकी पत्नी अगले 2-3 दिनों में कभी भी उनके पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में नील वैगनर अपनी पत्नी से दूर नहीं रहना चाहते जिस कारण वह वेलिंगटन टेस्ट नहीं खेल पायेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने पर ट्विटर पर लिखा, 'मैट हेनरी को ब्लैककैप्स टेस्ट टीम में कवर के तौर पर बुलाया गया है। नील वैगनर अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। हेनरी आज शाम वेलिंगटन पहुंच जाएंगे।'

वेलिंगटन में डेब्यू कर सकता है यह कीवी खिलाड़ी

वेलिंगटन में डेब्यू कर सकता है यह कीवी खिलाड़ी

अब तक न्यूजीलैंड के लिये 12 टेस्ट मैच खेल चुके मैट हेनरी को भले ही कवर के रूप में टीम में शामिल किया गया है लेकिन पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना थोड़ा मुश्किल होगी। वैगनर की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट काइल जैमिसन को डेब्यू करने का मौका दे सकता है। हेनरी को इससे पहले भी 13 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली थी।

मैट हेनरी ने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू ईयर टेस्ट खेला था लेकिन सिर्फ 2 विकेट ही हासिल कर पाये थे जबकि काइल जैमिसन ने भारत के वनडे सीरीज में न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया।

कुछ ऐसी हैं भारत-न्यूजीलैंड की टीम

कुछ ऐसी हैं भारत-न्यूजीलैंड की टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी द्विपक्षीय श्रृंखला में जहां भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 5-0 से जीत हासिल की तो वहीं कीवी टीम ने वनडे में 3-0 से सूपड़ा साफ किया।

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, टॉम ब्लंडल, रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वॉटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट, एजाज पटेल, काइल जेमिसन, डेरेल मिशेल। पहले टेस्ट के लिए नील वैगनर का कवर होंगे मैट हेनरी।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा।

Story first published: Thursday, February 20, 2020, 7:58 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+