IND vs NZ: वानखेड़े में फिर चला अश्विन की फिरकी का जादू, बड़े रिकॉर्ड में कुंबले-हरभजन को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में एक बार फिर से विराट सेना जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर जहां भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिये बस 5 विकेट की दरकार रह गई है तो वहीं पर कीवी टीम चौथी पारी के लक्ष्य से 400 रन दूर है। तीसरे दिन के खेल में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 276 रन बनाये और पारी घोषित कर दी, जिसके बाद न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिये 540 रनों का लक्ष्य हो गया।
और पढ़ें: IND vs NZ: वानखेड़े में जीत के लिये भारत को बस 5 विकेट की दरकार, जानें कैसा रहा तीसरा दिन
भारतीय टीम ने पहली पारी में 325 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में कीवी टीम महज 62 रन पर सिमट गई थी और विराट सेना के पास 263 रनों की बढ़त हो गई। कप्तान कोहली ने साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान बल्लेबाजों की तैयारी मजबूत करने के लिये कीवी टीम को फॉलो ऑन देने के बजाय बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 276 रन बनाये। जवाब में कीवी टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी है।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने 539 रन की बढ़त पर घोषित की पारी, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने एजाज पटेल

अश्विन ने की ब्रॉड के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की दूसरी पारी में कमर तोड़ने का श्रेय एक बार फिर से भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को जाता है जिन्होंने पहली पारी में 4 विकेट हासिल किये थे। वहीं दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अश्विन ने 17 ओवर्स में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल कर लिये हैं। अश्विन ने कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम, विल यंग और रोस टेलर का विकेट हासिल किया। अश्विन ने अपनी इस पारी में हर विकेट के साथ कुछ ऐतिहासिक आंकड़े अपने नाम किये।
अश्विन ने पारी के चौथे ही ओवर में कप्तान टॉम लैथम को एलबीडब्लयू कर वापस पवेलियन भेज दिया और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार लैथम का विकेट लेने के मामले में स्टुअर्ट ब्रॉड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अश्विन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में टॉम लैथम को अब तक 8 बार आउट किया है।

कुंबले-हरभजन को छोड़ा पीछे
अश्विन ने इसके बाद सलामी बल्लेबाज विल यंग का विकेट हासिल किया और उन्हें शॉर्ट लेग पर खड़े सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। इस विकेट के साथ अश्विन ने साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का अर्धशतक पूरा कर लिया। इस विकेट के साथ रविचंद्रन अश्विन एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 50 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गये हैं। उन्होंने इस मामले में हरभजन सिंह (3 बार), अनिल कुंबले (3 बार) को पीछे छोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि रविचंद्रन अश्विन ने साल 2015 में पहली बार 50 से ज्यादा विकेट हासिल करने का कारनामा किया था और उस साल 62 विकेट चटकाये थे, जबकि 2016 में उन्होंने 72 विकेट अपने नाम किये थे। 2017 में आर अश्विन ने 56 विकेट अपने नाम किये थे और अब 2021 में वो फिलहाल 51 विकेट हासिल कर चुके हैं।

रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड की बराबरी
गौरतलब है कि एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो आर अश्विन (4 बार), हरभजन सिंह (3 बार- 2001, 2002, 2008), अनिल कुंबले (3 बार- 1999, 2004, 2006) और कपिल देव (2 बार, 1979, 1983) का नाम शामिल है। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने रोस टेलर के रूप में अपना तीसरा विकेट हासिल किया और भारतीय सरजमीं पर भारत-न्यूजीलैंड मैचों में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रिचर्ड हेडली की बराबरी कर चुके हैं।
रिचर्ड हेडली ने भारत-न्यूजीलैंड मैचों में 14 टेस्ट मैचों की 24 पारियां खेलकर 65 विकेट अपने नाम किये थे, तो वहीं पर अश्विन को इस रिकॉर्ड की बराबरी करने में 17 पारियां लगी हैं। ऐसे में अगर अश्विन चौथे दिन एक और विकेट चटका लेते हैं तो वह न सिर्फ रिचर्ड हेडली का विकेट तोड़ देंगे बल्कि भारत में 300 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जायेंगे। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ अनिल कुंबले के नाम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications