IND vs NZ: मार्टिन गप्टिल ने बताया ऑकलैंंड में जीत का प्लान, बोले- ऐसे जीतेंगे सीरीज
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है। कीवी टीम ने पहले मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में कीवी टीम ऑकलैंड में टी20 में मिली शर्मनाक हार का बदला लेना चाहेगी और वनडे सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम के लिये इस मैच में हर हाल में जीत जरूरी है क्योंकि अगर भारतीय टीम को इस मैच में हार मिली तो वह सीरीज हार जायेगी।
और पढ़ें: INDvNZ: विराट सेना के लिये रेड अलर्ट, ऑकलैंड में डेब्यू करने वाला है कीवी टीम का सबसे लंबा खिलाड़ी
मैच से पहले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिल गप्टिल ने प्रेस कॉन्फ्रैंस कर भारत के खिलाफ दूसरे मैच में जीत के प्लान के बारे में बात की। पिछले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया था।
और पढ़ें: कपिल देव ने बताया कौन है सदी का महानतम क्रिकेटर, एमएस धोनी को लेकर कही बड़ी बात

मार्टिन गप्टिल ने बताया जीत का प्लान
मार्टिन गप्टिल ने मैच से पहले कहा कि पिछले मैच में उनकी टीम की जीत का मुख्य कारण स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना। पिछले मैच में कीवी बल्लेबाजों ने रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के खिलाफ रन बनाये थे और ईडन पार्क में भी यही काम जारी रखना चाहेगी।
उन्होंने कहा, ‘यहां हालात एकदम अलग है । हमें और आक्रामक खेलना होगा । यहां गेंद उतनी स्पिन नहीं लेगी । हमने पहले मैच में भारतीय स्पिनरों को बखूबी खेला और उस लय को कायम रखेंगे।'

भारत को हलके में लेने की भूल नहीं कर सकते
मैच से पहले मार्टिन गप्टिल ने कहा कि भले ही भारतीय टीम को हमने पहले मैच में हराया हो लेकिन उसे हलके में लेने की गलती नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा, ‘भारत को हलके में लेना भारी भूल होगी। उसके पास विश्व स्तरीय मैच विनर हैं। हमें कल अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।'

सकारात्मक सोच से मिलेगी भारत पर जीत
हैमिल्टन में खेले गए पहले मैच में भारत को मात देने के बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने कहा कि उनकी टीम शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे में भी सकारात्मक मानसिकता के साथ उतरेगी। इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह को खेलने को लेकर अपने प्लान के बारे में बताया।
मार्टिन गप्टिल ने कहा, ‘हम कभी उसके सामने सहज होकर नहीं खेल सकते लेकिन धीरे-धीरे आदत पड़ जाती है। उनका ऐक्शन अलग है और वह अपने हुनर में माहिर है। हमने पहले मैच में उसे बेहतर खेला।'
भारत ने पहले मैच में कीवी टीम के सामने 348 रनों की चुनौती रखी थी। इस विशाल लक्ष्य को हासिल करते हुए न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
