For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: रांची में रोहित-राहुल की जोड़ी ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, सीरीज में बनायी 2-0 की अजेय बढ़त

T20 World Cup
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का लगातार दूसरा मैच जीतकर नये कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी करियर का सफल आगाज किया है। रांची के मैदान पर खेले गये दूसरे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और डेब्यूटेंट हर्षल पटेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर कीवी टीम को महज 153 रोकने पर कामयाब रहे। जवाब में रनों का पीछा करते हुए केएल राहुल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की और 7 विकेट की बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़ें: इंग्लिश क्रिकेटर ने 9 साल पहले की थी चेतेश्वर पुजारा से बदतमीजी, शर्मनाक हरकत पर अब जाकर मांगी माफी

भारतीय टीम ने इससे पहले जयपुर के मैदान पर खेले गये पहले मैच में 5 विकेट से जीत हासिल की थी और अब रांची में जीत हासिल करने के साथ ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम की नजरें कीवी टीम को क्लीन स्वीप करने पर होंगी तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम सम्मान बचाने के लिये ईडन गार्डन्स के मैदान पर आखिरी टी20 मैच खेलने उतरेगा। भारतीय टीम के नये नियमित टी20 कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिये यह पहली सीरीज जीत है जो कि अगले साल खेले जाने वाले टी20 विश्वकप की तैयारियों के आगाज के लिये काफी अहम है।

और पढ़ें: अब IPL के अलावा इस टी20 लीग में भी नजर आयेगी मुंबई इंडियंस की टीम, शाहरुख खान ने भी खरीदी फ्रैंचाइजी

गेंदबाजी में दिखा हर्षल पटेल का जलवा

गेंदबाजी में दिखा हर्षल पटेल का जलवा

पारी के पहले ही ओवर से ही ओस से प्रभावित इस मैच में कीवी बल्लेबाजों ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पावरप्ले के अंदर एक विकेट खोकर 64 रन बटोर लिये थे लेकिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते वह उस स्कोर तक नहीं पहुंच सके, जहां पर पहुंच सकते थे। 20 ओवर्स की समाप्ति पर कीवी टीम ने 6 विकेट खोकर सिर्फ 153 रन का ही स्कोर खड़ा किया। हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर्स में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किये।

राहुल-रोहित की जोड़ी ने की रिकॉर्ड साझेदारी

राहुल-रोहित की जोड़ी ने की रिकॉर्ड साझेदारी

भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर का 16वां अर्धशतक पूरा किया तो वहीं पर रोहित शर्मा ने 25वां अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक लगाकर पहले विकेट के लिये 5वीं बार अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शतकीय साझेदारी की। इसके साथ ही भारत के लिये टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी में रोहित-राहुल सबसे टॉप पर काबिज हो गये हैं। रोहित-राहुल की जोड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 5 बार यह कारनामा किया है और रोहित-शिखर की जोड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

रोहित-शिखर की जोड़ी ने टी20 क्रिकेट में पारी का आगाज करते हुए 4 बार शतकीय साझेदारी की है। वहीं रोहित-राहुल की जोड़ी ने इस मैच में पहले विकेट के लिये 117 रन जोड़ की और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ी के मामले में पाकिस्तान के बाबर-आजम और मोहम्मद रिजवान की बराबरी भी कर ली।

रोहित ने नाम किया छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

रोहित ने नाम किया छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

भारत के लिये केएल राहुल ने 49 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली तो वहीं पर रोहित शर्मा ने अपनी 35वीं गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में 5 छक्के और 1 चौके लगाये और अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्के पूरा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गये। इस फेहरिस्त में क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ सबसे टॉप पर काबिज हैं तो वहीं पर शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। अब इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। रोहित शर्मा ने 55 रनों की पारी में 5 छक्के लगाये और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके कुल छक्कों की संख्या 454 हो गई है।

कीवी टीम के लिये टिम साउथी सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किये।

Story first published: Friday, November 19, 2021, 22:50 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+