IND vs NZ: भारत के खिलाफ ड्रीम डेब्यू करने के बाद अब यह बनना चाहते हैं काइल जैमिसन
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ड्रीम डेब्यू करने वाले काइल जैमिसन ने शनिवार से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले बताया कि वह न्यूजीलैंड के लिये आने वाले समय में किस रोल में नजर आना चाहते हैं। काइल जैमिसन ने अपने डेब्यू मैच में भारत के खिलाफ 4 विकेट हासिल की और बल्लेबाजी के दौरान जब कीवी टीम संकट में थी तो 45 गेंदों में 44 रन की अहम पारी खेलकर भारत के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें: IND vs NZ: नील वैगनर ने बताया ओवल में भारत को हराने का प्लान, कहा- ऐसे चटायेंगे धूल
पहले मैच में नील वैगनर की अनुपस्थिति में काइल जैमिसन के डेब्यू का मौका मिला और किसी भी डेब्यूटेंट खिलाड़ी के लिये सपने जैसे इस मौके को जैमिसन ने भुनाया और भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
और पढ़ें: IND vs NZ: 6 कारण जिनकी वजह से दूसरा टेस्ट भी हार सकती है 'विराट सेना', मुश्किल है जीत

टीम के लिये यह अहम रोल निभाना चाहते हैं जैमिसन
वेलिंगटन के मैदान पर डेब्यू करने वाले जैमिसन ने पहले ही टेस्ट मैच में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर 4 विकेट हासिल किये। टीम के लिये अहम 44 रनों का योगदान देने वाले जैमिसन अब कीवी टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी की भूमिका निभाना चाहते हैं। आईसीसी से बात करते हुए जैमिसन ने कहा कि वह एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी बनने की कोशिश में हैं।
उन्होंने कहा, 'हां, निश्चित तौर पर (तेजी बढ़ाने को लेकर) एक गेंदबाज बनने और क्रिकेटर बनने के लिए मुझे अभी काफी कुछ करना है। मैंने ऑकलैंड में हेनरिक मलान के साथ काम करना शुरू कर दिया था। मुझे लगता है कि आने वाले कुछ वर्षो में मैं काफी आगे जाऊंगा।'

कीवी टीम के सबसे लंबे खिलाड़ी है जैमिसन, बताया कैसे बनें गेंदबाज
न्यूजीलैंड की टीम में सबसे लंबे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड रखने वाले काइल जैमिसन ने बताया कि आखिर कैसे उन्होंने एक गेंदबाज बनने का फैसला किया। जैमिसन की कद 6 फीट 8 इंच है।
उन्होंने कहा, 'हाई स्कूल तक मैं काफी हद तक बल्लेबाज था। इसके बाद मैं अंडर-19 में आया और डायल हेडली ने मुझसे गेंदबाजी करने को कहां और वहां से मैं गेंदबाज बनने की राह पर निकल लिया।'

जैमिसन को बल्लेबाजी करना है पसंद
पहले टेस्ट मैच में पारिवारिक कारणों से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज नील वेग्नर दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं और ऐसे में जेमिसन को बाहर रहना पड़ सकता है। वहीं जैमिसन ने मैच से पहले बताया कि वह हमेशा से बल्लेबाजी करना पसंद करते थे।
उन्होंने कहा, 'मुझे हमेशा से बल्लेबाजी करना पसंद है। मैं शायद इसी को देखते हुए बड़ा हुआ हूं-- मैं गेंदबाजी करता था लेकिन मैंने इसे करियर के तौर पर नहीं देखा था। अब मैं गेंदबाज हूं जो बल्लेबाजी कर सकता है। मैं ऑलराउंडर बनने की कोशिश में हूं। मैं यही करना चाहता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
