IND vs NZ: वानखेड़े में चला एजाज पटेल का जादू, एक ही पारी में 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसकी पहली पारी में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 325 रनों का स्कोर खड़ा किया। वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारत के लिये सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने वापसी करते हुए 150 रनों की पारी खेली और करियर का चौथा शतक लगाया, लेकिन इसके बावजूद इस टेस्ट मैच को भारतीय मूल के कीवी गेंदबाज की उपलब्धता के लिये जाना जायेगा। न्यूजीलैंड टीम के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर एजाज पटेल ने वानखेड़े के मैदान पर इतिहास रचते हुए भारतीय पारी के सभी 10 विकेट चटकाये और मेहमान टीम के गेंदबाज की ओर से यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गये है।
और पढ़ें: IPL 2022: आखिर क्यों मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को नहीं किया रिटेन, हो सकते हैं यह कारण
इसके साथ ही एजाज पटेल ने अपना नाम उस फेहरिस्त में भी शामिल कर लिया जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट चटकाने का काम किया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गये हैं। इस फेहरिस्त में एजाज पटेल (वानखेड़े, 2021) के अलावा ऑस्ट्रेलिया के जिम लेकर और अनिल कुंबले ही फेहरिस्त में शामिल हैं।
और पढ़ें: IPL की वो टीमें जिन्हें छोड़ने के बाद वापस नहीं लौटना चाहते हैं खिलाड़ी

ऐसा करने वाले पहले स्पिनर बनें एजाज पटेल
एजाज पटेल ने अपनी गेंदबाजी के दौरान 47.5 ओवर्स की गेंदबाजी की और 119 रन देकर 10 विकेट चटकाये। एजाज पटेल ने भारतीय सरजमीं पर दौरा करने वाली किसी भी टीम के स्पिनर की ओर से फेंके गये सबसे अच्छे स्पेल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में नाथन लॉयन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2017 में 50 रन देकर 8 विकेट चटकाये थे। वहीं 2008 में जेसन क्रेजा ने 215 रन देकर 8 विकेट हासिल किये थे।

रिचर्ड हेडली को भी छोड़ा पीछे
इसके साथ ही एजाज पटेल ने किसी भी कीवी गेंदबाज की ओर से भारत के खिलाफ गेंदबाजी में किये गये सबसे अच्छे प्रदर्शन का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 1985 में 52 रन देकर 9 विकेट हासिल किये थे। वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो जैक नॉर्जिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 1971 में भारत के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेलते हुए 95 रन देकर 9 विकेट अपने नाम किये थे।
भारत के खिलाफ एक ही पारी में सबसे अच्छी गेंदबाजी के रिकॉर्ड की बात करें तो अब एजाज पटेल का नाम टॉप पर काबिज हो गया है। इस फेहरिस्त में एजाज पटेल के अलावा जैक नॉर्जिया (9/95, 1971), फ्रेड ट्रूमैन (8/31,1952), लांस गिब्स (8/38,1962) और नाथन लॉयन (8/50, 2007) का नाम शामिल है।

मयंक अग्रवाल के चलते भारत ने ठोंके 325 रन
गौरतलब है कि जहां पर गेंदबाजी में एजाज पटेल का जलवा देखने को मिला तो वहीं पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी में मयंक अग्रवाल ने 150 रनों की पारी खेलकर विराट सेना को 325 रन के स्कोर तक पहुंचाया। भारत के लिये मयंक अग्रवाल ने पारी का आगाज किया और 7वें विकेट तक अक्षर पटेल के साथ साझेदारी करते हुए टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालते नजर आये। जब भारतीय टीम ने 80 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये थे तो उन्होंने पहले अय्यर के साथ 80 रनों की साझेदारी की तो वहीं पर साहा के साथ 64 रन जोड़े और अक्षर पटेल के साथ 67 रनों की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल के अलावा अक्षर पटेल ने भी 52 रनों की पारी खेली और अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications