IPL 2022: आखिर क्यों मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को नहीं किया रिटेन, हो सकते हैं यह कारण
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली मेगा नीलामी से पहले सभी फ्रैंचाइजियों ने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है, जिसके सामने आने के बाद कई ऐसे नाम भी आये हैं, जिसने फैन्स को हैरान किया है। इन हैरान करने वाले फैसले लेने वाली फ्रैंचाइजियों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस की टीम का नाम भी शामिल है जिसने आईपीएल 2022 के लिये रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) और कायरन पोलार्ड (6 करोड़) को शामिल किया है जबकि ईशान किशन और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया है।
और पढ़ें: IPL की वो टीमें जिन्हें छोड़ने के बाद वापस नहीं लौटना चाहते हैं खिलाड़ी
उल्लेखनीय है कि हार्दिक पांड्या और ईशान किशन दोनों ने ही मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और अब मेगा ऑक्शन से पहले टीम दोनों को अलविदा कहती नजर आयी। ईशान किशन को लेकर जहीर खान ने पहले ही साफ कर दिया है कि उनकी टीम मेगा ऑक्शन में जिन 5 खिलाड़ियों को वापस अपने खेमे में शामिल करने की ओर देखेगी उसमें ईशान किशन का नाम भी शामिल है। हालांकि फैन्स को ईशान किशन से ज्यादा हार्दिक पांड्या के रिटेन न होने पर हैरानी हुई है, ऐसे में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डैनियल विटोरी ने उन कारणों का खुलासा किया है, जिसकी वजह से उन्हें हार्दिक पांड्या को रिलीज करना पड़ा।
और पढ़ें: मैच से पहले मयंक अग्रवाल ने की थी सुनील गावस्कर से बात, शतक के बाद बताया क्या थी सलाह

पैसों पर नहीं बन सकी हार्दिक से बात
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डैनियल विटोरी का मानना है कि हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच रिश्ता फिलहाल के लिये समाप्त हुआ है क्योंकि उनके बीच पैसों पर बात नहीं बन सकी। विटोरी का मानना है कि पहले दो रिटेंशन के बाद मुंबई को काफी पैसा रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड और पांड्या पर खर्च करना पड़ा, ऐसे में जब टीम ने रोहित, बुमराह, सूर्यकुमार और कायरन पोलार्ड को फिर रिटेन करते हुए 46 करोड़ खर्च कर दिये हैं, ऐसे में हार्दिक को रिटेन करते हुए जाहिर सी बात है कि पैसों पर ही बात नहीं बनी।
ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए विटोरी ने कहा,'यह साफतौर पर पैसों की बात है, इसे पैसों के बारे में ही होना चाहिये। ऐसा हो ही नहीं सकता कि मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांडया को रिटेन करना नहीं चाहती है, हर फ्रैंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। लेकिन मुंबई की टीम उन्हें रिटेंशन लिस्ट में तीसरा स्थान ही ऑफर कर पायी होगी, क्योंकि बुमराह और रोहित को पहले दो स्थान के लिये सही तरीके से रिटेन किया है।'

अपनी ही मेहनत का फल नहीं ले पा रही मुंबई इंडियंस
विटोरी ने आगे बात करते हुए कहा कि मुंबई को मजबूरी में हार्दिक पांड्या को जाने देना पड़ा, भले ही वह उनकी खुद की मेहनत का फल है और इस मौके पर वेंकी की बात सही होती है कि किसी खिलाड़ी को बनाने में फ्रैंचाइजी इतना समय लगाती है और जब वो उस मौके पर पहुंचते हैं जहां पर इसका फायदा उठाया जा सके तब मेगा ऑक्शन आ जाता है और फ्रैंचाइजी के लिये उन्हें रिटेन कर पाना हद से ज्यादा मुश्किल हो जाता है। मुझे पूरा यकीन है कि हार्दिक पांड्या उनके रिटेन लिस्ट की टॉप प्रॉरियरिटी में रहे होंगे लेकिन नियमों के चलते फिट नहीं हो पाये।

गुटबाजी भी हो सकती है दूसरी वजह
डैनियल विटोरी के अनुसार मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या को रिटेन न कर पाने के पीछे दूसरा कारण उनका निजी हित हो सकता है जिसमें वह दूसरे खिलाड़ियों के समूह के साथ खेलना चाहते हों। पांड्या के केस में यह केएल राहुल हो सकते हैं। केएल राहहुल का पंजाब किंग्स को छोड़कर ऑक्शन पूल में जाना उन दोनों के नजदीकी रिश्ते पर ध्यान दिलाता है और यह भी एक कारण हो सकता है।
उन्होंने कहा,'हो सकता है कि हार्दिक को लगता हो कि वो अब काफी मेच्योर हो चुके हैं और कुछ गुटबाजियां भी हो रही होंगी। यह भी एक कारण हो सकता है, केएल राहुल और हार्दिक की दोस्ती के बारे में हम सभी जानते हैं, ऐसे में अगर कोई मौका बन रहा हो जिसमें वो एक साथ खेल सकते हैं तो उन्होंने यह फैसला किया होगा। हालांकि इसको लेकर आने वाले समय में ही हमें पूरी बात पता चल पायेगी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
