IPL की वो टीमें जिन्हें छोड़ने के बाद वापस नहीं लौटना चाहते हैं खिलाड़ी

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग को लेकर बीसीसीआई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और टीमों ने भी मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत फैन्स को कई चौंकाने वाले खिलाड़ियों का नाम रिलीज लिस्ट में नजर आया है। इसमें बेन स्टोक्स, युजवेंद्र चहल, राशिद खान और केएल राहुल का नाम शामिल है। इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर डैनियल विटोरी ने इंडियन प्रीमियर लीग की उन टीमों का नाम लिया है जिसमें खिलाड़ी आईपीएल 2022 के दौरान वापसी नहीं करना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने टीमों के रिटेन करने की कोशिश के बावजूद ऑक्शन पूल में जाना मंजूर किया है।

और पढ़ें: मैच से पहले मयंक अग्रवाल ने की थी सुनील गावस्कर से बात, शतक के बाद बताया क्या थी सलाह

डैनियल विटोरी ने इस पर बात करते हुए उन टीमों का नाम लिया जो कि लंबे समय से औसत से नीचे प्रदर्शन कर रही हैं और लगातार प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए डैनियल विटोरी ने दिग्गज खिलाड़ियों का नाम लेते हुए बताया कि एक नई शुरुआत करने की ओर देखने की वजह से इन प्लेयर्स ने खुद को रिटेन नहीं होने के लिये चुना।

और पढे़ं: IND vs NZ: जानें कैसा रहा वानखेड़े टेस्ट का पहला दिन, यह रही मैच की 3 बड़ी बातें

राजस्थान रॉयल्स में लौटना नहीं चाहते हैं बेन स्टोक्स

राजस्थान रॉयल्स में लौटना नहीं चाहते हैं बेन स्टोक्स

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के बारे में बात करते हुए विटोरी ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स वो पहली टीम है जिसमें खिलाड़ी छोड़ने के बाद वापस नहीं जाना चाहते हैं। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने बेन स्टोक्स का उदाहरण दिया और कहा कि शायद फ्रैंचाइजी उन्हें रिटेन करना चाहती थी लेकिन एक क्रिकेटर हमेशा नई शुरुआत करना चाहता है और यही वजह है कि उन्होंने खुद को ऑक्शन पूल में शामिल करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा,'राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले कई सालों से औसत से नीचे प्रदर्शन करती रही है और प्लेऑफ में जगह बना पाने में भी नाकाम रही है। ऐसे में कई बार खिलाड़ी टीम छोड़ने के बाद वापसी नहीं करना चाहते हैं, वह ऐसे मौकों की तलाश करते हैं जिसमें वो ऐसी टीमों के साथ जुड़ सकें जो उन्हें खिताबी जीत का मौका दे सकें। ऐसे में बेन स्टोक्स जिस तरह के खिलाड़ी हैं वो भी नये मौके की तलाश कर रहे होंगे। राजस्थान रॉयल्स के प्लान में लंबे समय से रहे बेन स्टोक्स एक नई चुनौती और शुरुआत की तलाश कर रहे होंगे और यही वजह है कि वो ऑक्शन पूल में जाना चाहते हैं।'

पंजाब किंग्स का भी राजस्थान जैसा ही है हाल

पंजाब किंग्स का भी राजस्थान जैसा ही है हाल

डैनियल विटोरी ने आगे बात करते हुए बताया कि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के पास जिस तरह का वर्कलोड है और चोट की समस्या को देखते हुए ही राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। विटोरी ने आगे बात करते हुए कहा कि कुछ ऐसा ही हाल पंजाब किंग्स का भी है जिसमें खिलाड़ी वापसी नहीं करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा,'पंजाब किंग्स की टीम भी उन्हीं टीमों में शामिल है जिससे रिलीज होने के बाद खिलाड़ी वापस नहीं लौटना चाहते हैं। पंजाब किंग्स की टीम हर साल अच्छे खिलाड़ियों के साथ उतरती है लेकिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है, यही वजह है कि केएल राहुल ने खुद को रिटेन करने से इंकार कर दिया और ऑक्शन पूल में जाने का फैसला किया।'

जानें कैसी रही है राजस्थान और पंजाब किंग्स की रिटेन लिस्ट

जानें कैसी रही है राजस्थान और पंजाब किंग्स की रिटेन लिस्ट

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2022 के लिये कप्तान संजू सैमसन (14 करोड़), विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (10 करोड़) और अनकैप्ड युवा भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (4 करोड़) को रिटेन किया है। वहीं पर पंजाब किंग्स की टीम ने मयंक अग्रवाल (12 करोड़) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़) को रिटेन किया है। आपको बता दें कि रिटेन लिस्ट सामने आने के बाद कोच अनिल कुंबले ने कहा था कि उनकी टीम केएल राहुल को रिटेन करना चाह रही थी पर उन्होंने ऑक्शन पूल में जाने का फैसला करते हुए रिटेन होने से इंकार किया।

Story first published: Friday, December 3, 2021, 22:27 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+