IND vs NZ: टॉम लैथम का खुलासा, बताया- किस प्लान के तहत विराट कोहली को करेंगे आउट
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के हेडिंग्ले ओवल मैदान पर खेला जाना है। यह मैच शनिवार को भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से खेला जायेगा। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम जहां हर हाल में जीत हासिल कर सीरीज को ड्रॉ करने की कोशिश करेगी वहीं कीवी टीम वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारत के खिलाफ ड्रीम डेब्यू करने के बाद अब यह बनना चाहते हैं काइल जैमिसन
पिछले कुछ मैचों से बल्लेबाजी फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली भी दूसरे टेस्ट मैच से पहले नेटस पर कड़ी मेहनत करते नजर आये और उम्मीद है कि इस मैच में वह अपनी खोयी हुई को वापस हासिल कर भारतीय टीम के लिये बड़ी कप्तानी पारी खेलेंगे। हालांकि विराट कोहली की मेहनत पर कीवी टीम की भी नजर है और न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने मैच से पहले बताया कि भारतीय कप्तान को उनकी टीम किस तरह से पवेलियन भेजेगी।
और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली के बचाव में आये रवि शास्त्री, बताया- क्यों है सबसे महान कप्तान

लैथम ने बताया कैसे विराट कोहली को भेजेंगे पवेलियन
टॉम लैथम ने बताया कि दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को जल्दी पवेलियन भेजने के लिये न्यूजीलैंड की टीम के पास प्लान तैयार है और वह इसके लिये पिच से मिलने वाले मूवमेंट का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
मीडिया से बात करते हुए लैथम ने कहा,‘जब विराट कोहली बल्लेबाजी के लिये आयेंगे तो हम तैयार हो जाएंगे। वह बेहतरीन बल्लेबाज है और यही वजह है कि वह लंबे समय तक नंबर एक बल्लेबाज रहा। उसने लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन किया और किसी भी तरह की परिस्थिति में अच्छा खेल दिखाया। अगर पिच से एकतरफा मूवमेंट मिलता है तो हम उसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।'

भारतीय गेंदबाजों से रहना होगा सतर्क
टॉम लैथम ने भारतीय गेंदबाजी की तारीफ करते हुए बताया कि पहले टेस्ट मैच में उन्होंने खराब गेंदबाजी नहीं की बल्कि हमारे बल्लेबाजों ने उनका अच्छे से सामना किया।
उन्होंने कहा, ‘पहले टेस्ट मैच में हमने वास्तव में इन गेंदबाजों का अच्छा सामना किया लेकिन वे विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और हमें सतर्क रहना होगा। निश्चित तौर पर वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे और अगर हम उनका अच्छी तरह से सामना करते हें तो इससे हमारे पास अच्छा मौका होगा।'

वैगनर की वापसी से टीम मजबूत, भारत को इन चीजों पर देना होगा ध्यान
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं और वह सीरीज का अंत एक अच्छी पारी के साथ करना चाहेंगे। वेलिंगटन के मैदान पर विराट कोहली ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 19 रन बनाये। वहीं पहले मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी अपेक्षा के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर पाये थे। ऐसे में भारतीय टीम को वापसी करने के लिये इन खास पहलुओं पर ध्यान देना होगा।
वहीं कीवी टीम के लिये नील वैगनर की वापसी से गेंदबाजी में और धार मिल गई है। लैथम ने भी कहा कि वैगनर की वापसी से टीम की गेंदबाजी मजबूत हो गई है।
उन्होंने कहा, ‘वह अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिये बेताब होगा। वह कई वर्षों से हमारे लिये अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। वह छोटे कद का गेंदबाज है और ऐसे में उसे खेलना आसान नहीं होता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
