For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली को आउट देने वाले अंपायर अनिल चौधरी पर भड़के फैन्स, स्टेडियम में लगाये अपमानजनक नारे

IND vs NZ
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर बारिश के खलल के बाद मैच देरी से शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुबमन गिल और मंयक अग्रवाल के दम पर अच्छी शुरुआत करते हुए 80 रनों की साझेदारी की लेकिन एजाज पटेल ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर ला खड़ा किया। जहां पर एजाज पटेल ने शुबमन गिल (44) और चेतेश्वर पुजारा (0) को बेहतरीन गेंद पर शिकार बनाया तो वहीं पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (0) के विकेट ने विवाद खड़ा कर दिया। इस मैच में वापसी कर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली को मैदान अंपायर के कॉल और थर्ड अंपायर के पास कन्कलूसिव एविडेंस न होने की वजह से वापस जाना पड़ा।

जिसके बाद एक बार फिर से खराब अंपायरिंग के मुद्दे पर विवाद छिड़ गया। उल्लेखनीय है कि जब विराट कोहली आउट हुए तो उस समय मैदानी अंपायर अनिल चौधरी निर्णय दे रहे थे। पारी की 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर एजाज पटेल ने विराट कोहली के एलबीडब्ल्यू की अपील की जिसके बाद अंपायर अनिल चौधरी ने उन्हें आउट करार दिया। कप्तान कोहली ने फैसले पर रिव्यू करने की अपील की जिसके बाद फैसला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा।

और पढ़ें: IND vs NZ: वापसी के बाद फिर से डक पर आउट हुए कोहली, नाम किया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

रिप्ले में देखने पर पता चल रहा था कि गेंद पैड पर लगने से पहले बल्ले पर लग रही थी लेकिन थर्ड अंपायर ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि गेंद बल्ले और पैड पर एक साथ लगी है। ऐसे में उनके पास कोई कन्क्लूसिव एविडेंस नहीं है जिसके चलते वह अनिल चौधरी के फैसले को बदल सकें। गौरतलब है कि अगर कोई फैसला थर्ड अंपायर के पास जाता है तो उससे पहले मैदानी अंपायर की फर्स्ट कॉल ली जाती है, जिसे बदलने के लिये उसे निर्णायक सबूत की जरूरत है। अगर थर्ड अंपायर को वह सबूत नहीं मिलता है तो वह फैसला नहीं बदल सकते हैं।

विराट कोहली के मामले में ऐसा ही हुआ और थर्ड अंपायर विजेंदर शर्मा को अंपायर अनिल चौधरी के फैसले को बरकरार रखना पड़ा। विराट कोहली को यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो मैदान से बाहर जाते हुए बाउंड्री रोप पर लात मारते नजर आये। आपको बता दें कि अंपायर अनिल चौधरी का यह फैसला सिर्फ कोहली को ही नहीं बल्कि स्टेडियम में मौजूद फैन्स को भी पसंद नहीं आया।

और पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो भारतीय टेस्ट टीम में ले सकते हैं पुजारा की जगह, जल्द होना चाहिये बदलाव

चायकाल के बाद जब अंपायर मैदान पर वापस लौट रहे थे तो मैदान पर मौजूद दर्शक उन्हें बू (अपमानजनक शोरगुल) करते नजर आये और कई तरह के नारे भी लगाये। अंपायरिंग को लेकर फैन्स का गुस्सा सिर्फ स्टेडियम में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला जिसमें लोग खराब अंपायरिंग को लेकर आलोचना करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल भारतीय टीम को मयंक अग्रवाल की पारी ने संभाला है जिन्होंने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा कर लिया है और भारतीय पारी को 200 के पार ले गये हैं।

Story first published: Friday, December 3, 2021, 17:27 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+