Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: अब मुंबई टेस्ट में भी दर्शक आयेंगे नजर, स्टेडियम में एंट्री पर मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाना है, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली भी वापसी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज के साथ ही भारत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है जिसमें दर्शक भी लौटते नजर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने वानखेड़े के मैदान पर खेले जाने वाले मैच के लिये दर्शकों की वापसी को हरी झंडी दे दी है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी किये गये आधिकारिक बयान के अनुसार वानखेड़े स्टेडियम जिसकी कुल क्षमता 30 हजार है उसमें 25 प्रतिशत सीटों पर दर्शकों के आने की मंजूरी दी जा चुकी है। हालांकि एमसीए इस मंजूरी को 25 से 50 प्रतिशत करने के लिये सरकार को मनाने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल महाराष्ट्र सरकार ने 25 प्रतिशत दर्शकों को मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम फिलहाल टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल रही है। कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में खेले जा रहे इस मैच में 3 दिन का खेल समाप्त हो गया है और भारतीय टीम ने बढ़त बनाये हुई है।

और पढ़ें: IND vs NZ: प्लेइंग 11 में नहीं थे शामिल फिर भी विकेटकीपिंग करते नजर आये केएस भरत, जानें क्यों

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारे किये निर्देश में वानखेड़े टेस्ट के लिये 25 प्रतिशत दर्शकों को मंजूरी दी जा चुकी है। हालांकि एमसीए अभी भी उम्मीद में लगा है कि उसे 50 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री देने की मंजूरी मिल जायेगी। उल्लेखनीय है कि वानखेड़े के मैदान पर आखिरी टेस्ट मैच साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर में खेला गया था और करीब 5 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ यहां पर अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की वापसी होगी।

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी और शुभमन-जडेजा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 345 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में कीवी टीम के लिये टॉम लैथम (95) और विल यंग (89) ने जबरदस्त पारियां खेलकर मजबूत शुरुआत दिलाई।

और पढ़ें: IND vs NZ: कानपुर टेस्ट में अश्विन ने रचा इतिहास, तोड़ा वसीम अकरम का बड़ा रिकॉर्ड

हालांकि मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने रविचंद्रन अश्विन (3 विकेट), और अक्षर पटेल (5 विकेट) के दम पर वापसी करते हुए 49 रनों की बढ़त हासिल कर ली। मैच का तीसरा दिन खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 14 रन बना लिये हैं और अपनी बढ़त को 63 रन पर पहुंचा दिया है। शुभमन दिल दूसरी पारी में सिर्फ एक रन बनाकर फिर से काइल जैमिसन की गेंद पर बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौटे।

Story first published: Saturday, November 27, 2021, 22:04 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+